सत्यानंद यादव
कोंडागांव बस्तर के माटी समाचार भाजपा सरकार के आने के बाद जिस गति से बिजली बिल की दरों मे वृद्धि हो रही है एवं बिजली कटौती हो रही है वह अब तक के इतिहास मे नहीं हुआ था जिसके विरोध मे प्रदेश कांग्रेस कमेटी के द्वारा पिछले दिनों सम्पूर्ण प्रदेश के ब्लॉक मुख्यालयों मे बिजली दफ्तर का घेराव कर चेतावनी दिया गया था की सरकार तत्काल बिजली बिल की दरों हो रही बढ़ोतरी पर रोक लगाए वरना 22 जुलाई को जिला स्तर पर बिजली दफ्तर का घेराव किया जायेगा परन्तु छग की अंधी बहरी भाजपा सरकार के कानों मे जूँ तक नहीं रेंग रही है जिसके विरोध मे जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व मे आज 22 जुलाई को बिजली कार्यालय का घेराव किया गया। जिले भर के आये सभी कांग्रेसी कोंडागांव कांग्रेस भवन मे एकत्रित हुए और प्रभु श्री राम के अनन्य भक्त बजरंगबली जी का आशीर्वाद लेकर जय श्रीराम के जयघोष के साथ बिजली दफ्तर के घेराव को निकले पुराना विश्राम गृह चौंक मे पहुंच ईडी द्वारा द्वेषपूर्ण भाव से कांग्रेस नेताओं व उनके परिवारजनों को फंसाने जेल मे बंद करने के विरोध मे आर्थिक नाकाबंदी चक्कजाम किया घंटो चक्का जाम के पश्चात रैली की शक्ल मे नगरघड़ी चौक होते हुए बिजली दफ्तर को घेरने पहुंचे जहां पर पुलिस प्रशासन द्वारा लगाए गए बेरीकेट्स को तोड़ने मे कांग्रेसी सफल रहे वहीं महामहिम राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री छ्ग शासन के नाम ज्ञापन एसडीएम को सौंप निवेदन किया की जनता के हितों को ध्यान मे रखते हुए बिजली बिल की दरों मे हो रही बढ़ोतरी पर तत्काल लगाम लगाई जाये ताकि आमजनता राहत की सांस ले सके और उनके ऊपर पड़ रहे आर्थिक बोझ से उन्हें निजात मिल सके ज्ञापन के माध्यम से यह भी अपील किया की स्मार्ट मीटर को न लगाया जाये स्मार्ट मीटर के लगने से आने वाले समय मे आमजनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा गरीब उपभोक्ताओं को बगैर बिजली के रहने जैसी नौबत भी आ सकती है।पूर्व मंत्री मोहन मरकाम ने कहा प्रदेश मे ज़ब हमारी सरकार थी बिजली पूरा और बिल हाफ आया करता था किसानों को बिजली बिल का भुगतान लगभग न के बराबर करना पड़ता था परन्तु ज़ब से भाजपा की सरकार आई है प्रदेश को ग्रहण लग गया है बिजली आधी मिल रही है बिल दुगुना तिगुना आ रहा है क्या यही है विष्णु का सुशासन अगर इसे सुशासन कहते है तो ऐसा सुशासन भाजपा को मुबारक हो किसानों को खाद बीज नहीं मिल रहा कर्मचारियों को लगातार परेशान किया जा रहा बेरोजगारों के भविष्य के लिए कोई सोच नहीं है स्कुल बंद कर शराब दुकान खोली जा रही है विष्णुदेव साय जी अगर सरकार नहीं सम्भल रही तो पद से इस्तीफा दे देना चाहिए जनता को जिस तरह से परेशान करने की नई नई योजना लेकर सरकार आ रही है हम ऐसी जनविरोधी योजनाओं का और सरकार की ऐसी नीतियों का पूर्ण विरोध करते है और जनहित मे हमारी लड़ाई आगे भी जारी रहेगी।घेराव एवं चक्काजाम के दौरान पूर्व मंत्री पूर्व पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम,जिलाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी बुधराम नेताम,पूर्व विधायक केशकाल संत नेताम, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष देवचंद मतलाम, प्रदेश कांग्रेस महामंत्री रवि घोष, शांति लाल सुराना, झूमूकलाल दीवान सहित जिले के वरिष्ठ कांग्रेस पदाधिकारी कार्यकर्ता भारी संख्या में मौजूद रहे।

