RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
best news portal development company in india
best news portal development company in india

जमीन विवाद के चलते किया गोद ली हुई बुजुर्ग मां की हत्या,हत्या के फरार आरोपी को कोण्डागांव पुलिस ने किया गिरफ्तार

सत्यानंद यादव

कोंडागांव बस्तर के माटी समाचार मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 01.09.2025 को प्रार्थी शंकर नेताम पिता समदू राम नेताम उम्र 34 वर्ष साकिन शामपुर नयापारा थाना व जिला कोण्डागांव ने मर्ग इंटिमेशन दर्ज कराया कि इसका भाभी (दादी मां) सगुनाबाई नेताम पति स्व. दुआरू नेताम उम्र 58 वर्ष निवासी ग्राम शामपुर अपने घर में अकेली रहती थी इसका लड़का परदेशी नेताम बोर गाड़ी मे काम करने बाहर चला गया था और दिनांक 30.08.2025 को सुबह काम से घर वापस आया था और उसके बाद उसकी मां के साथ घर में थे कि दिनांक 31.08.2025 को रात्री में 11.00 बजे करीबन खाना खाकर सोये थे सुबह 06 बजे करीबन इसके दादी मां घर के पीछे मृत्यु अवस्था में पड़ा मिला। उसके शरीर में कई जगह चोट का निशान दिख रहा है। प्रार्थी का भतीजा परदेशी नेताम घर मे नहीं दिख रहा था एवं इसकी भाभी संदीग्ध अवस्था में मृृत पड़ी थी। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना कोण्डागांव में मर्ग क्रमांक 173/2025 धारा 194 बीएनएसएस के तहत् मर्ग इंटिमेशन चाक कर गंभीरता पूर्वक बारिकी से जांच पंचनामा कार्यवाही किया गया। जांच के दौरान घटना स्थल का निरीक्षण प्रार्थी/गवाहों का कथन लेख किया गया। शव का पीएम कराकर शॉर्ट पीएम रिपोर्ट प्राप्त किया गया। पीएम रिपोर्ट में डॉक्टर साहाब के द्वारा हत्या करना उल्लेख किया गया है। सम्पूर्ण जांच पर आरोपी परसादी नेताम द्वारा अपनी मां सगुनाबाई नेताम की हत्या कर फरार होना पाये जाने से थाना कोण्डागांव में अपराध क्रमांक 291/2025 धारा 103(1) बीएनएस. के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया।

मामले के गंभीरता को देखते हुये श्रीमान पुलिस अधीक्षक वाय. अक्षय कुमार भा0पु0से0 के निर्देशन में अति0 पुलिस अधीक्षक कौशलेन्द्र देव पटेल के मार्गदर्शन एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कोण्डागांव रूपेश कुमार के पर्यवेक्षण में तत्काल थाना कोण्डागांव एवं सायबर की टीम तैयार कर आरोपी परसादी उर्फ परदेशी नेताम पिता स्व0 दुआरू नेताम उम्र 25 वर्ष निवासी शामपुर नयापारा को पता साजी किया गया जो आरोपी परसादी नेताम अपनी बहन के घर ग्राम धनपुर में मिलने पर अभिरक्षा में लेकर कड़ाई से पूछताछ किये जो आरोपी ने बताया कि दिनांक 25.05.2025 को बोर गाड़ी में काम करने बिलासपुर गया था और दिनांक 30.08.2025 को गांव में नवाखानी होने से घर आया था कि दिनांक 31.08.2025 को आरोपी परसादी उर्फ परदेशी नेताम शराब का सेवन करने से अपने चाचा शंकर नेताम के साथ जमीन की बात को लेकर लड़ाई-झगड़ा होकर घर गया था बाद में घर जाने के बाद अपनी मां सगुनाबाई नेताम को बोला कि पूरा जमीन को चाचा शंकर नेताम लोग कमा रहे हैं तुम कुछ नही बोलते हो बोलने पर सगुनाबाई बोली तु तो बाहर में रहता है और दारू पीता है काम में ध्यान नही देता कहने पर आरोपी द्वारा गुस्से में आकर अपनी मां को घर के दरवाजा के चौखट में धक्का देने से चौखट में सगुनाबाई नेताम के सिर में गंभीर चोट लगने से वहीं पर गिर गई तब आरोपी के द्वारा लात गुस्सा से मारपीट कर सगुनाबाई की हत्या किया गया है। आरोपी परसादी उर्फ परदेशी नेताम के विरूद्व पर्याप्त साक्ष्य सबूत पाये जाने एवं अपराध कारित करना स्वीकार करने से गिरफ्तार कर आज दिनांक 03.09.2025 को माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

उक्त सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी कोण्डागांव निरीक्षक टामेश्वर चौहान, सायबर सेल प्रभारी निरीक्षक सौरभ उपाध्याय, उप निरीक्षक शशिभूषण पटेल, सउनि. राज कुमार कोमरा, सुकेन्द्र कश्यप, प्र0आर0 अजय बघेल, म0प्र0आर. रेवती सिन्हा, आर. परमेश्वर साहू, का विशेष योगदान रहा है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Comment

Powered by myUpchar

Weather Forecast

DELHI WEATHER

पंचांग