RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
best news portal development company in india
best news portal development company in india

गायता ठाकुर जोहारनी कार्यक्रम में शामिल हुए वन मंत्री

सत्यानंद यादव

कोंडागांव बस्तर के माटी समाचार 20 सितंबर 2025/ वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री  केदार कश्यप आज कोंडागांव जिले के ग्राम करियाकांटा और मुँगवाल में आयोजित गायता जोहारनी कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम में वन मंत्री कश्यप ने समाज के ईष्ट देवी देवताओं की पूजा अर्चना की और क्षेत्रवासियों के सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की। साथ ही उन्होंने मूंगवाल में 10 लाख रूपए की लागत से निर्मित सर्व आदिवासी समाज भवन का लोकार्पण किया और विभिन्न विकास कार्यों की स्वीकृति भी दी।

वन मंत्री केदार कश्यप ने सभी को गायता जोहारनी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आदिवासी परम्परा बहुत पुरानी और समृद्ध है। आदिवासियों की खान पान, रहन सहन, वेशभूषा की अलग ही पहचान है। उन्होंने कहा कि हमें अपने इस पुरातन संस्कृति और समृद्ध परंपराओं को संरक्षित करना है और भावी पीढ़ी तक पहुंचाना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आदिवासियों के विकास और सशक्तिकरण के लिए भगवान बिरसा मुंडा के नाम से धरती आबा ग्राम उत्कर्ष अभियान की शुरुआत की गई है। शासन द्वारा आदिवासियों के अधिकारों की रक्षा के लिए पेसा कानून, पांचवी अनुसूची और वन अधिकार सहित कई प्रावधान किए गए हैं।

हाई स्कूल चलका का हायर सेकेंडरी में उन्नयन की घोषणा

वन मंत्री कश्यप ने ग्राम करियाकांटा में 20 लाख रूपए की लागत से डोम शेड और 30 लाख रूपए की लागत से बाजार शेड निर्माण की घोषणा की। इसी प्रकार मूंगवाल में डोम निर्माण, केजंग में माता गुड़ी निर्माण, पेरमा पाल में 2 नाग पुलिया निर्माण, राज बेड़ा मार्ग में सी सी सड़क, मूंगवाल में गोटूल भवन, बयानार धान खरीदी केंद्र में शेड निर्माण हाई स्कूल चलका का हायर सेकेंडरी में उन्नयन और राज बेड़ा मंदिर में सांस्कृतिक भवन निर्माण की घोषणा की।

ग्राम करियाकांटा में बम्हनी परगना के 22 गांवो के ग्रामीण जन शामिल हुए, वहीं ग्राम मूंगवाल में आयोजित कार्यक्रम में चलका परगना अंतर्गत गांवों के ग्रामीणजन सम्मिलित हुए। इस अवसर पर मांझी, चालकी गायता, पुजारी सहित जनपद अध्यक्ष श्रीमती अनीता कोर्राम, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती यशोदा कश्यप और स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, विभिन्न गांवों के सरपंचगण उपस्थित थे।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Comment

Powered by myUpchar

Weather Forecast

DELHI WEATHER

पंचांग