सत्यानंद यादव
कोंडागांव बस्तर के माटी समाचार दिनाँक 19 सितंबर 2025 को मणिपुर में उग्रवादियों के हमले में बस्तर के लाल राइफलमैन रंजीत सिंह कश्यप शहीद हो गए l शहीद रंजीत 33 असम राइफल में पिछले 12 वर्ष से सेवा दे रहे थे और उनके ऊपर माता-पिता, बहन, पत्नी और तीन बच्चों की जिम्मेदारी थी l शहीद रंजीत के पार्थिव शरीर को उनके गृह ग्राम बालेंगा लाया गया । उनके अंतिम दर्शन और दाह संस्कार कार्यक्रम के लिए हजारों की संख्या में भीड़ उमड़ पड़ी और शहीद रंजीत अमर रहे के नारों से पूरा गांव गूंज उठा l अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद जिला कोंडागांव के पदाधिकारीयों एवं सदस्यों ने तथा जनप्रतिनिधि एवं शासन प्रशासन एवं अन्य आम नागरिकों ने पार्थिव शरीर को कंधा दिया और तिरंगा झंडा ओढ़ाकर सलामी दी और तिरंगा झंडा को शहीद जवान की अंतिम अधिकार के तौर पर परिजनों को सौंप दिया गया । इस दौरान बस्तर पुलिस के जवानों के द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया । इस अवसर पर जिला सैनिक कल्याण अधिकारी विंग कमांडर जे पी पात्रो एवं जिला सैनिक कल्याण कार्यालय जगदलपुर के समस्त स्टाफ, जनप्रतिनिधि, शासन प्रशासन के प्रशासनिक अधिकारी, अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद जिला कोंडागांव से बस्तर संभाग प्रभारी एवं संरक्षक सुब्रत साहा, कोषाध्यक्ष सोमेश्वर भारती, फरसगाँव ब्लॉक सचिव रिकेश कुमार कुंवर, सदस्य सोमलाल पोयाम, रुपधर नेताम, रति राम शोरी, जगेश्वर श्रीवास, बाबूलाल देवांगन, मुकेश कोर्राम ,श्रीकांत तिवारी और आमजन उपस्थित रहे।

