RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
best news portal development company in india
best news portal development company in india

सुकमा में सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पेंशन प्रमाण पत्र और सम्मान

राजू तोले

सुकमा बस्तर के माटी समाचार , 01 अक्टूबर 2025 जिला सुकमा के कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव ने 30 सितंबर 2025 को सेवानिवृत्त हुए शासकीय कर्मचारियों को उनके सेवानिवृत्ति दिवस से ही पेंशन प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर कलेक्टर ने उन्हें शॉल भेंट कर सुखद एवं स्वस्थ जीवन की शुभकामनाएं दीं।
सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों में श्री शंभू नाथ बघेल, पद ड्रेसर ग्रेड-1, कार्यालय खंड चिकित्सा अधिकारी छिंदगढ़ तथा श्री धरम राम, भृत्य, कार्यालय खंड चिकित्सा अधिकारी कोंटा शामिल रहे।
जिला कोषालय अधिकारी शोभाराम ध्रुव ने पेंशन प्रकरणों का समय पर निराकरण करने पर दोनों कार्यालय प्रमुख एवं लिपिकों को बधाई दी और कहा कि शीघ्र निपटारा सेवानिवृत्त कर्मचारियों के जीवनयापन के लिए सहायक सिद्ध होगा।
इस अवसर पर कोषालय अधिकारी शोभाराम ध्रुव, सहायक कोषालय अधिकारी भोजराज भुआर्य, पेंशन लिपिक आशीष कुमार कांत, पेंशन सहायक सुरेंद्र कुमार नाग सहित संबंधित कार्यालय से श्री विवेक माली, सहायक ग्रेड-3 एवं चंगा बारसे, भृत्य उपस्थित थे।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Comment

Powered by myUpchar

Weather Forecast

DELHI WEATHER

पंचांग