RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
best news portal development company in india
best news portal development company in india

बीजापुर में नई महिला फॉरेस्ट रेंजर ने दिखाई दमखम, इमारती लकड़ी का बड़ा स्टॉक बरामद

बीजापुर (बस्तर के माटी समाचार)। बीजापुर के वन विभाग में तैनात नई महिला फॉरेस्ट रेंजर ने पदभार संभालते ही वन तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई का बिगुल फूंक दिया है। उनकी सख्ती और त्वरित कार्रवाई से वन माफिया सकते में हैं।

 

ताजा मामले में, रेंजर के नेतृत्व में एक विशेष टीम ने बीजापुर इलाके के एक आवासीय मकान पर छापा मारा। इस दबिश में इमारती लकड़ी (चीरन) की बड़ी मात्रा बरामद की गई है। प्रारंभिक जांच में यह लकड़ी अवैध रूप से जमा पाई गई है। बरामदगी के बाद लकड़ी की कीमत आंकी जा रही है, जिसके लाखों रुपये में होने का अनुमान है।

 

इस कार्रवाई के दौरान टीम ने मौके पर मौजूद संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की है। साथ ही, इस वन अपराध से जुड़े अन्य लोगों और संगठनों का पता लगाने की कार्रवाई भी तेज कर दी गई है।

 

विभागीय सूत्रों के मुताबिक, आने वाले दिनों में अवैध कटाई और लकड़ी तस्करी पर लगाम लगाने के लिए यह अभियान और तेज किया जाएगा। इस महिला रेंजर की ताबड़तोड़ कार्रवाइयों ने न सिर्फ तस्करों के होश उड़ा दिए हैं, बल्कि स्थानीय नागरिकों में भी वन संपदा की सुरक्षा को लेकर नई उम्मीद और जागरूकता पैदा की है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Comment

Powered by myUpchar

Weather Forecast

DELHI WEATHER

पंचांग