सत्यानंद यादव
कोंडागांव बस्तर के माटी समाचार कोंडागांव ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष संजय करन के नेतृत्व मे कांग्रेसियों ने कोंडागांव जिले मे हो रही अवैध लकड़ी कटाई एवं तस्करी पर रोक लगाने कोंडागांव वनमण्डलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है जिसमे उल्लेख किया है कि कोंडागांव जिले में विगत कुछ समय से अवैध रूप से पेड़ों की कटाई एवं लकड़ी की तस्करी की घटनाओं में लगातार वृद्धि हो रही है आम, इमली,बरगद, सेमल जैसे पेड अंधाधुंध कटाई से विलुप्त के कगार पर है प्राप्त जानकारी एवं ग्रामीणों से मिली शिकायतों के अनुसार लकड़ी तस्करों का एक संगठित सिंडिकेट सक्रिय है, जो हरे-भरे पेड़ों की कटाई कर भारी वाहनों के माध्यम से जिले से बाहर तस्करी कर रहा है।जिले में वन विभाग के चेक पोस्ट स्थापित होने के बावजूद इस प्रकार की अवैध गतिविधियों का जारी रहना अत्यंत चिंताजनक है। इससे न केवल पर्यावरण को गंभीर क्षति पहुंच रही है, बल्कि वन विभाग की कार्यप्रणाली पर भी प्रश्नचिह्न खड़े हो रहे हैं।कांग्रेस पार्टी इस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए मांग करती है कि
1. अवैध कटाई एवं तस्करी में संलिप्त व्यक्तियों की निष्पक्ष जांच कर तत्काल कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए।
2. संबंधित वन अधिकारियों एवं कर्मचारियों की भूमिका की जांच कर दोषी पाए जाने पर सख्त दंडात्मक कार्रवाई की जाए।
3. जिले में वन क्षेत्रों की सतत निगरानी एवं चेक पोस्ट व्यवस्था को प्रभावी बनाया जाए।
4. भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने हेतु विशेष अभियान चलाया जाए।
ज्ञापन के माध्यम से निवेदन किया है कि पर्यावरण संरक्षण एवं कानून व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए इस गंभीर विषय पर तत्काल प्रभाव से कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित कररें अन्यथा कांग्रेस पार्टी जनहित में लोकतांत्रिक आंदोलन करने हेतु बाध्य होगी।इस दौरान पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष झूमुक दीवान,जिला कांग्रेस महामंत्री रितेश पटेल, ब्लॉक अध्यक्ष संजय करन, शहर अध्यक्ष नरेन्द्र देवांगन, कमलेश दुबे,नंदू दीवान,सनी चोपड़ा, ओम मरकाम,मौजूद रहे।

