RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
best news portal development company in india
best news portal development company in india

जिले के दूरस्थ ग्राम चेमा में लगा जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर  176 आवेदन हुये प्राप्त

सत्यानंद यादव

कोंडागांव बस्तर के माटी समाचार, 01 अप्रैल 2026/ राज्य शासन के निर्देशानुसार जनसमस्याओं के समाधान हेतु जिले के विभिन्न गांवों में लगातार जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में जनपद पंचायत कोंडागांव अंतर्गत जिले के दुरस्थ अंचल के ग्राम चेमा में बुधवार को जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया और ग्रामीणों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रीता शोरी, जनपद अध्यक्ष श्रीमती अनीता कोर्राम, जनपद उपाध्यक्ष टोमेंद्र ठाकुर, जिला पंचायत सदस्य नन्द लाल राठौर एवं श्रीमती यशोदा कश्यप सहित स्थानीय जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे। शिविर में ग्रामवासियों को विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा अपने विभागीय योजनाओं की जानकारी देते हुए अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की गई।
जनसमस्या निवारण शिविर में ग्रामवासियों से कुल 176 आवेदन प्राप्त हुए। शिविर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा 12 आयुष्मान कार्ड का वितरण किया गया। राजस्व विभाग द्वारा 08 डिजिटल किसान किताब का वितरण और 04 जन्म प्रमाण पत्र, शिक्षा विभाग द्वारा 10 जाति प्रमाण पत्र वितरण, खाद्य विभाग द्वारा 01 राशन कार्ड और श्रम विभाग द्वारा 10 श्रम कार्ड वितरण किया गया। शिविर में विभिन्न शासकीय योजनाओं के अंतर्गत सामग्री प्राप्त करने वाले हितग्राहियों ने खुशी जताते हुए शासन-प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ अविनाश भोई, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी उत्तम महोबिया, तहसीलदार विजय प्रताप सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Comment

Powered by myUpchar

Weather Forecast

DELHI WEATHER

पंचांग