सत्यानंद यादव
सरकार अगर राजस्व बढ़ाने के लिए दुकान खोलना चाह रही है तो हर एक गांव मे खोले शराब दुकान – रितेश पटेल
कोंडागांव बस्तर के माटी समाचार मर्दापाल क्षेत्र मे खुलने जा रही शराब दुकान के विरोध मे ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मर्दापाल के नेतृत्व मे कलेक्टर कोंडागांव के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा गया।ज्ञात हो की मर्दापाल क्षेत्र आज भी विकास से कोसो दूर है क्षेत्र के कई गांव आज भी ऐसे हैं जहां मुलभुत सुविधाओं का अभाव है,मर्दापाल तहसील अंतर्गत आने वाले कई ग्रामों मे लोग आज भी बिजली पानी सड़क शिक्षा स्वास्थ्य जैसी सुविधाओं से वँचित हैं जिस ओर ध्यान देने की जरूरत है उसे नजरअंदाज किया जा रहा है और शासन प्रशासन द्वारा मर्दापाल मे शराब दुकान खोलने की तैयारी की जा रही है जिसका क्षेत्र मे कोई जरूरत नहीं है।क्षेत्रवासियों की आवाज को बुलंद करते हुए मर्दापाल मे खुलने जा रही शराब दुकान का विरोध करते हुए कांग्रेस पार्टी शासन प्रशासन से मांग करती है मर्दापाल मे शराब दुकान शुरू किये जाने की प्रक्रिया पर तत्काल रोक लगाई जाये अन्यथा कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व मे मर्दापाल से कोंडागांव कलेक्टर कार्यालय तक पदयात्रा के माध्यम से अपनी आवाज को अपनी बात को रखने हजारों की संख्या मे क्षेत्रवासी आएंगे जरूरत पड़ने पर कलेक्टर कार्यालय का घेराव भी किया जायेगा जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।ब्लॉक अध्यक्ष मर्दापाल देवेंद्र कोर्राम ने कहा हमारी सरकार मे मर्दापाल मे कॉलेज खुला,आईटीआई खुला,मर्दापाल को तहसील का दर्जा मिला भाजपा की सरकार मे शराब दुकान खोल रहे हैं इन्हें विकास नहीं क्षेत्र का विनाश चाहिए।जिला कांग्रेस महामंत्री रितेश पटेल ने कहा मर्दापाल मे शराब दुकान खोलना युवाओं को नशे की ओर धकेलना है कांग्रेस पार्टी इसका पुरजोर विरोध करती है सरकार को अगर राजस्व बढ़ाने के लिए शराब दुकान खोलने की जरूरत पड़ने लगी है तो हर गांव मे शराब दुकान खोले सरकार राशन के साथ साथ शराब भी बिकेगी जिससे राजस्व मे और इजाफा होगा, आज सिर्फ ज्ञापन दिया गया है शराब दुकान खोलने की प्रक्रिया तत्काल नहीं रोकी गयी तो मर्दापाल से कोंडागांव तक पदयात्रा कर क्षेत्रवासियों की आवाज को बुलंद किया जायेगा। ज्ञापन सौंपने के दौरान मर्दापाल ब्लॉक अध्यक्ष देवेंद्र कोर्राम, वरुण सेठिया,लालसाय बघेल, वीरेंद्र सेठिया,रामलाल सोढ़ी,जिला महामंत्री रितेश पटेल, जिला उपाध्यक्ष तरुण गोलछा, शहर अध्यक्ष नरेन्द्र देवांगन, कमलेश दुबे, रविन्द्र दीवान मौजूद रहे।

