RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
best news portal development company in india
best news portal development company in india

शिक्षक संघर्ष मोर्चा के बैनर तले शिक्षकों ने समर कैंप ब्रिज कोर्स एवं अन्य गैर शिक्षकीय कार्य को बंद करने नव पदस्थ जिला कलेक्टर का पुष्प गुच्छ भेंट कर किया स्वागत सत्कार साथ ही सौंपा ज्ञापन जिला पंचायत CEO व DEO को भी सौंपा ज्ञापन

घनश्याम यादव

बीजापुर बस्तर के माटी समाचार :- शिक्षक संघर्ष मोर्चा के बैनर तले शिक्षको के विभिन्न संगठनों ने आज नव पदस्थ कलेक्टर श्रीमान विश्वदीप का सर्व शिक्षक संघ ने पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत सत्कार किया एवं ज्ञापन सौंपा। दिनाँक 11 मई को समर कैंप,ब्रीज कोर्स व अन्य गैर शिक्षकीय कार्यो को बंद करने जिला कलेक्टर, जिला पंचायत CEO व जिला शिक्षा अधिकारी बीजापुर को सौंपा ज्ञापन।

शिक्षकों ने ज्ञापन के माध्यम से बताया कि प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी व लू के कारण छात्रों के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभाव की आशंका को दृष्टिगत रखते हुए राज्य शासन द्वारा प्रदेश के समस्त शासकीय अनुदान प्राप्त गैर अनुदान प्राप्त अशासकीय शालाओं हेतु ग्रीष्मकालीन अवकाश में आंशिक संशोधन करते हुए दिनांक 20.04.2026 से 15.06.2026 तक ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित किया गया है साथ ही राज्य शासन के द्वारा 01.05.2026 से 16 जून 2026 तक शिक्षकों का भी ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित है किंतु जिला शिक्षा कार्यालय से जारी विभिन्न आदेश के तहत बच्चो को समर कैंप में लाकर खेल,योग,डांस, इत्यादि की गतिविधियां कराने और शिक्षकों की ड्यूटी समर कैंप संचालन हेतु लगाई गई है।जो कि राज्य शासन के आदेश की अवहेलना है। जिससे बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता।

शिक्षकों ने आगे कहा कि वर्तमान में जनगणना जैसा राष्ट्रीय कार्यक्रम चल रहा है।जिसमें अधिकांश शिक्षकों की ड्यूटी लगी हुई है।इसके साथ ही बस्तर मुन्ने,स्कूल वेंडे दयाकल, तेंदूपत्ता जैसे गैर शिक्षकीय कार्य भी शिक्षकों से लिए जा रहे हैं।एक ही शिक्षक की ड्यूटी दो या तीन कार्यों में लगा दी गई है।इस तपती गर्मी में फील्ड में कार्य करना अत्यंत ही कठिन और दुष्कर है।अभी वर्तमान में हमारे दो शिक्षक मानसिक दबाव और गर्मी के कारण ब्रेन हेमरेज और मृत्यु के शिकार हुए है।उस पर ये शासन के आदेश के विरुद्ध समर कैंप, ब्रिजकोर्स का आदेश निकालना अत्यंत पीड़ादाई और चिंताजनक है. बीजापुर को छोड़कर किसी भी जिले में इस तरह का समर कैंप नहीं चल रहा।इस आदेश से प्रतीत होता है कि राज्य शासन के आदेश जिले में मान्य नहीं होते।

शिक्षको ने मांग करते हुए कहा कि जल्द से जल्द समर कैंप और ब्रिज कोर्स को बंद करने का आदेश तत्काल प्रभाव से जारी किया जाए अन्यथा शासन के आदेश के प्रतिकूल आदेश जारी करने की शिकायत राज्य संगठन, उच्च कार्यालय और सचिवालय में करने हेतु संघ बाध्य होगा।

ज्ञापन सौंपते समय प्रमुख रूप से कामेश्वर दुब्बा,कैलाश रामटेके,राजेश मिश्रा,बृजलाल पूजारी,महेश यालम,रमन झा,विजय चापड़ी,सुरेश गोटा,प्रदीप साहनी,नागेश गोरला,मोहसिन खान,पुरषोत्तम कुड़मूल,बीरा रामचंद्रम,रमेश कारम,हितेंद्र दुर्गम,व अन्य शिक्षक साथी उपस्थित थे।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Comment

Powered by myUpchar

Weather Forecast

DELHI WEATHER

पंचांग