RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
best news portal development company in india
best news portal development company in india

पीड़िता के साथ शादी का प्रलोभन देकर यौन शोषण करने वाले आरोपी को कोंडागांव पुलिस द्वारा किया गया चंद घंटे में गिरफ्तार महिलाओं एवं बच्चों के विरुद्ध घटित अपराधों में कोंडागांव पुलिस द्वारा लगातार की जा रही हैं त्वरित एवं कड़ी कार्यवाही

सत्यानंद यादव

कोंडागांव बस्तर के माटी समाचार विवरण मामले में पीड़िता दिनांक 11.05.2026 को थाना आकर रिपोर्ट दर्ज करायी कि वर्ष 2021 से पीड़िता का ग्राम चिपावंड निवासी जय नाथ से प्रेम संबंध था । आरोपी द्वारा पीड़िता को तुम्हें पसंद करता हूं और तुमसे शादी करना चाहता हूं कह कर यौन संबंध लगातार बनाता रहा। वर्ष 2025 तक आरोपी जयनाथ कोर्राम द्वारा पीड़िता को तुमसे शादी करूंगा कहकर शारीरिक शोषण करता रहा । शादी की बात कहने पर टाल मटोल करता रहा और विगत 4-5 वर्षों से शारीरिक शोषण करने के बाद भी आरोपी द्वारा अंतत: शादी करने से इनकार कर दिया कि पीड़िता के रिपोर्ट पर थाना कोंडागांव में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।

कार्यवाही मामले की गंभीरता एवं संवेदनशीलता को देखते हुए प्रभारी पुलिस अधीक्षक एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोंडागांव  कपिल चंद्रा के मार्गदर्शन तथा उप पुलिस अधीक्षक रूपेश कुमार एसडीओपी कोंडागांव के कुशल पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी के हमराह उप निरीक्षक अखिलेश धीवर द्वारा टीम गठित कर चंद घंटे के अंदर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया गया जिसे न्यायिक रिमांड हेतु माननीय न्यायालय में पेश किया जाकर जेल दाखिल कराया गया।

प्रमुख योगदान
वर्तमान प्रभारी उप निरीक्षक- राजीव गोटा, उपनिरीक्षक- अखिलेश धीवर,सहा उप निरी कांति यादव ,महिला आर.-सोना मरकाम,श्यामा नाग आर.-बुधराम कोर्राम, प्रभु राम नेताम यादव,गौरव यादव ।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Comment

Powered by myUpchar

Weather Forecast

DELHI WEATHER

पंचांग