RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
best news portal development company in india
best news portal development company in india

विधायक सुश्री लता उसेण्डी ने ग्राम बोलबोला में 8 लाख रुपये के निर्माण कार्यों का किया भूमिपूजन

 

कोण्डागांव, 21 मई 2026/ बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं कोण्डागांव विधायक सुश्री लता उसेण्डी ने गुरुवार को ग्राम बोलबोला में 8 लाख रुपये की लागत से होने वाले दो विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। इन कार्यों में प्लाटपारा चौक के सामने 5 लाख रुपये की लागत से रंगमंच निर्माण तथा ग्राम पंचायत बोलबोला के जरेबेन्दरी में बुदर पोयाम के घर से प्रेम नेताम के घर तक 100 मीटर सीसी सड़क निर्माण कार्य, जिसकी लागत 3 लाख रुपये है, शामिल हैं। इस अवसर पर विधायक ने गांव के युवाओं को खेल सामग्री का भी वितरण किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक सुश्री उसेण्डी ने कहा कि इन विकास कार्यों से ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन की सुविधा बेहतर होगी तथा सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास और मूलभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। इसी क्रम में गांव-गांव तक विकास कार्यों की सौगात पहुंचाई जा रही है।

कार्यक्रम में जनपद उपाध्यक्ष टोमेन्द्र ठाकुर, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती रामदई नाग, सरपंच श्रीमती पुष्पा पोयाम, उपसरपंच जयलाल पोयाम, धिनाराम कोर्राम, विरेन्द्र नेताम, चैतराम नेताम, गंगाराम पोयाम, श्रीमती गायत्री नेताम, श्रीमती राजिम पोयाम, श्रीमती मेहबती सेठिया, श्रीमती सुखदई पोयाम, श्रीमती कविता कोर्राम, श्रीमती मीना कोर्राम एवं श्रीमती गोमती कोर्राम सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Comment

Powered by myUpchar

Weather Forecast

DELHI WEATHER

पंचांग