RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
best news portal development company in india
best news portal development company in india

पैतृक कृषि भूमि पर जबरन सड़क निर्माण, किसान ने लगाई न्याय की गुहार

बीजापुर बस्तर के माटी समाचार।

जिले के तोयनार क्षेत्र अंतर्गत दुपेली गांव में एक किसान की पैतृक कृषि भूमि पर बिना अधिग्रहण और बिना अनुमति सड़क निर्माण किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित किसान ने आरोप लगाया है कि संबंधित ठेकेदार द्वारा ग्रामीणों को भड़का कर उसकी निजी जमीन पर जबरन सड़क बनाई जा रही है।

किसान का कहना है कि उक्त भूमि उसके पूर्वजों की पैतृक कृषि भूमि है, जिस पर वर्षों से खेती की जा रही है। बावजूद इसके न तो प्रशासन द्वारा भूमि अधिग्रहण की कोई प्रक्रिया अपनाई गई और न ही किसान की सहमति ली गई। आरोप है कि ठेकेदार द्वारा कुछ ग्रामीणों के साथ मिलकर दबाव बनाते हुए सड़क निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया।

पीड़ित किसान ने बताया कि उसने इस मामले की शिकायत संबंधित अधिकारियों से करने की तैयारी की है तथा प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप कर निर्माण कार्य रोकने और भूमि अधिकार की सुरक्षा की मांग की है। किसान का कहना है कि यदि बिना कानूनी प्रक्रिया के निजी भूमि पर सड़क निर्माण किया जाता है तो यह किसानों के अधिकारों का सीधा उल्लंघन है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई की जानी चाहिए ताकि भविष्य में किसी भी किसान की भूमि पर जबरन कब्जा या निर्माण जैसी स्थिति उत्पन्न न हो।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Comment

Powered by myUpchar

Weather Forecast

DELHI WEATHER

पंचांग