RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
best news portal development company in india
best news portal development company in india

 

 

ग्राम पंचायत मेटापाल में शांतिपूर्ण मतदान सम्पन्न, 73.85 प्रतिशत मतदाताओं ने किया मताधिकार का प्रयोग

बीजापुर | बस्तर के माटी

विकासखंड बीजापुर अंतर्गत ग्राम पंचायत मेटापाल में मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई। पंचायत क्षेत्र के अंतर्गत मेटापाल, मार्रीवाड़ा एवं हिरोली ग्राम शामिल हैं। पंचायत में कुल 2 मतदान केंद्र स्थापित किए गए थे, जिनमें मेटापाल एवं हिरोली मतदान केंद्र शामिल रहे।

मतदाता सूची के अनुसार पंचायत में कुल 585 मतदाता पंजीकृत थे, जिनमें 286 पुरुष एवं 299 महिला मतदाता शामिल हैं। मतदान केंद्र मेटापाल में 414 तथा हिरोली में 171 मतदाता दर्ज थे।

मतदान के दौरान कुल 432 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जो कुल मतदाताओं का 73.85 प्रतिशत है। पुरुष मतदाताओं में 230 ने मतदान किया, जो कुल पुरुष मतदाताओं का 80.42 प्रतिशत है। वहीं 202 महिला मतदाताओं ने मतदान किया, जो कुल महिला मतदाताओं का 67.56 प्रतिशत है।

मतदान प्रक्रिया पूरे दिन शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। मतदान केंद्रों पर मतदाताओं में उत्साह देखने को मिला तथा प्रशासन द्वारा आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई थीं। किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली और मतदान शांतिपूर्वक सम्पन्न हुआ।

 

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Comment

Powered by myUpchar

Weather Forecast

DELHI WEATHER

पंचांग