RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
best news portal development company in india
best news portal development company in india

अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोंडागांव के द्वारा निशुल्क सैन्य प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन प्राप्त कर 41 युवकों का अग्निवीर में हुआ चयन

सत्यानंद यादव

कोंडागांव बस्तर के माटी समाचार दिनांक 13 जून 2026 को अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोंडागांव के संरक्षक एवं बस्तर संभाग प्रभारी सुब्रत साहा के निर्देशन में एवं जिला अध्यक्ष सूरज यादव के मार्गदर्शन में 41 युवकों का अग्निवीर में चयनित होने पर सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया l पूर्व सैनिकों के द्वारा कोंडागांव ब्लॉक, बडेराजपुर ब्लॉक, फरसगांव ब्लॉक और केशकाल ब्लॉक से निशुल्क सैन्य प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन प्राप्त कर 41 युवकों का अग्निवीर में चयन होने पर सभी युवकों को पुष्पमाला पहनाकर और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया एवं उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दिया गया l कोंडागाँव जिला के पूर्व सैनिक अपने पेंशन के पैसे से बस्तर के युवाओं को निशुल्क सैन्य प्रशिक्षण दे रहे हैं जिसके फलस्वरुप बहुत से युवक एवं युवतियों का का बस्तर फाइटर, अर्ध सैनिक बल, नगर सेना और जिला बल में चयनित होकर अपनी सेवाएं दे रहे हैं l कोंडागांव जिला के पूर्व सैनिक बस्तर के युवाओं के लिए वरदान साबित हो रहे हैं l पूर्व सैनिकों के द्वारा प्रतिदिन सुबह 5:30 बजे से 7:30 बजे तक विकासनगर स्टेडियम में निशुल्क सैन्य प्रशिक्षण दिया जाता है ताकि कोंडागांव जिले से अधिक से अधिक संख्या में युवाओं का सैन्य सेवा में चयन हो सके l इस अवसर अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोंडागांव के संरक्षक एवं बस्तर संभाग प्रभारी सुब्रत साहा, जिला अध्यक्ष सूरज यादव, उपाध्यक्ष अजनेर लकड़ा, सदस्य रतिराम सोरी, राकेश धीवर, ढालेश साहू मुख्य रूप से उपस्थित रहे l

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Comment

Powered by myUpchar

Weather Forecast

DELHI WEATHER

पंचांग