RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
best news portal development company in india
best news portal development company in india

गांवों में जल संरक्षण को मिली नई मजबूती, किसानों को सिंचाई की बेहतर सुविधा

सत्यानंद यादव

कोंडागांव बस्तर के माटी समाचार कोण्डागांव जिले में प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के अंतर्गत क्षेत्र में चेक डेम एवं नाला बंधान निर्माण कार्य किए जाने से किसानों में खुशी का माहौल है। इन जल संरक्षण संरचनाओं के निर्माण से वर्षा जल का बेहतर संचयन होगा, जिससे भूजल स्तर में वृद्धि होने के साथ-साथ किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध होने की उम्मीद बढ़ी है।किसानों का कहना है कि पहले बारिश का अधिकांश पानी बहकर निकल जाता था, जिससे गर्मी के मौसम में खेतों की सिंचाई प्रभावित होती थी। चेक डेम और नाला बंधान बनने से पानी का संग्रहण होगा, कुओं और नलकूपों में जलस्तर बढ़ेगा तथा खेती को स्थायी आधार मिलेगा।

ग्रामीणों ने बताया कि प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत किए गए इन कार्यों से फसल उत्पादन बढ़ाने में मदद मिलेगी और किसानों की आय में भी वृद्धि होगी। किसानों ने शासन एवं प्रशासन के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि जल संरक्षण से जुड़ी ऐसी योजनाएं ग्रामीण विकास और कृषि क्षेत्र के लिए अत्यंत लाभकारी साबित हो रही हैं।
वित्तीय वर्ष 2025-26 में स्वीकृत कार्यों में लगभग 80% कार्य पूर्ण।शेष कार्य जून 2026 तक पूर्ण कर लिए जाएगा .विभागीय अधिकारियों द्वारा लगातार कार्य की सतत मॉनिटरिंग का नतीजा जिससे कार्य कम समय में पूर्ण हो पाया

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Comment

Powered by myUpchar

Weather Forecast

DELHI WEATHER

पंचांग