RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
best news portal development company in india
best news portal development company in india

सी.पी.आई.जिला परिशद् कोण्डागांव ने कलेक्टर से किया मांग किसानों को पर्याप्त मात्रा में निर्धारित मूल्य पर उर्वरक प्रदाय करने

सत्यानंद यादव 

कोण्डागांव बस्तर के माटी समाचार 21 जुलाई कम्युनिश्ट पार्टी ऑफ इंडिया जिला परिशद् जिला कोण्डागांव द्वारा 21 जुलाई को जिला कलेक्टर कोण्डागांव को सम्बोधित तथा ’’निर्धारित मूल्य से अधिक मूल्य पर उर्वरक विक्रय पर रोक लगाकर किसानों को पर्याप्त मात्रा में उर्वरक प्रदाय करने की व्यवस्था करने विषयक आवेदन पत्र को जिला कार्यालय के आवक-जावक में जमा किया गया है। सी.पी.आई.जिला परिशद् कोण्डागांव द्वारा अपने आवेदन में लेख किया गया है कि कम्युनिश्ट पार्टी ऑफ इंडिया जिला परिशद् जिला कोण्डागांव के कम्युनिश्ट सदस्य कोण्डागांव जिले में आमजनों, किसानों एवं मजदूरों के बीच रहकर विभिन्न तरह की समस्याओं के समाधान हेतु निरंतर संघर्शरत हैं। आमजन, किसान एवं मजदूर, सीपीआई के कम्युनिश्ट सदस्यों को अपने बीच रहकर विभिन्न समस्याओं के समाधान हेतु संघर्श करता देखकर भरोसे के साथ अपनी समस्याओं को कम्युनिश्ट सदस्यों से साझा करके समाधान करने का आग्रह करती रहती है। उक्त क्रम में ही कोण्डागांव जिले के किसानों द्वारा कम्युनिश्ट सदस्यों को अवगत कराया गया है कि किसानों को लेम्प्स से आवष्यक मात्रा में उर्वरक नहीं दिया जा रहा है, जिसके कारण किसानों को अपने खेतों में खरीफ सीजन में लगाए जा रहे धान की फसल से अच्छी पैदावार नहीं मिलने की चिंता सता रही है।

लेम्प्स में उर्वरक नहीं मिलने से परेषान किसान, जब खुले बाजार के खाद-बीज बेचने वाली दुकानों में जाकर उर्वरक खरीदना चाहते हैं तो कई दुकानदार उर्वरक नहीं होना बताते हैं। वहीं जिन दुकानों में उर्वरक होता है, वे दुकानदार उर्वरक की अधिक कीमत बताता है और उर्वरक नहीं मिलने से परेषान किसानों को अधिक कीमत देकर भी उर्वरक खरीदने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। कलेक्टर को विषेश रुप से अवगत कराया गया है कि आदिवासी बाहुल्य बस्तर संभाग अंतर्गत आने वाले कोण्डागांव जिले की अधिकांष आबादी गांवों में निवासरत है और अधिकांष ग्रामीणजन/किसान खेतीबाड़ी पर ही आश्रित हैं और किसानों को आवष्यक एवं पर्याप्त मात्रा में उर्वरक नहीं मिलने पर उनकी आमदनी घटेगी। आमदनी घटने से किसानों एवं उनके आश्रितों के समक्ष आर्थिक समस्या उत्पन्न होने से उनकी परेषानी बढ़ जाएगी। कम्युनिस्ट पार्टी आॅफ इंड़िया जिला परिशद् कोण्डागांव, आवष्यक एवं पर्याप्त मात्रा में उर्वरक नहीं मिलने की समस्या को बेहद गम्भीर, चिंताजनक और समसामयिक मानते हुए ही जिला कलेक्टर का ध्यान उपरोक्त गम्भीर समस्या की ओर आकर्शित करते हुए जल्द से जल्द समस्या का समाधान करने का आग्रह करती है।

सीपीआई ने जिला प्रषासन को यह आगाह भी किया है कि किसानों की उपरोक्त गम्भीर समस्या के समाधान के लिए सद्भावना एवं विनम्रतापुर्वक प्रस्तुत आवेदन को संज्ञान में लेकर जल्द से जल्द निराकरण नहीं किए जाने पर आंदोलन करने को बाध्य होना पड़ेगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रषासन की होगी। सीपीआई छत्तीसगढ़ राज्य परिशद् राज्य सचिव के साजी एवं सचिव मण्डल सदस्य तिलक पाण्डे के निर्देष पर उक्त ज्ञापन सौंपे जाने के दौरान जिला सचिव षैलेष, सह सचिव द्वय जयप्रकाष, दिनेष, लक्ष्मण, रामचंद, सुकलसाय, चकरो, समदू मौजूद रहे।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Comment

Powered by myUpchar

Weather Forecast

DELHI WEATHER

पंचांग