RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
best news portal development company in india
best news portal development company in india

भाजपा के दीपावली मिलन समारोह में शामिल हुए प्रभारी मंत्री लखन लाल देवांगन, बोले- विकसित और सुंदर बस्तर बनाना सरकार की प्राथमिकता

सत्यानंद यादव 

कोण्डागांव बस्तर के माटी समाचार भारतीय जनता पार्टी जिला इकाई द्वारा जिला स्तरीय दीपावली मिलन समारोह का भव्य आयोजन जिला मुख्यालय स्थित ऑडिटोरियम हॉल में किया गया। कार्यक्रम में कोण्डागांव जिले के प्रभारी मंत्री एवं छत्तीसगढ़ शासन के मंत्री लखन लाल देवांगन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। समारोह में जिले के जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों, समाज प्रमुखों एवं कार्यकर्ताओं की बड़ी उपस्थिति रही। इस अवसर पर सभी ने एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए सामाजिक समरसता, आपसी भाईचारे और संगठन की एकजुटता का संदेश दिया।

समारोह को संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री लखन लाल देवांगन ने केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में हो रहे विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि मोदी की गारंटी के तहत सरकार आम जनता से किए गए वादों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। प्रधानमंत्री आवास योजना सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से गरीब और जरूरतमंद परिवारों को लाभान्वित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य विकास की योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है।

मंत्री देवांगन ने बस्तर में नक्सलवाद के खात्मे को लेकर केंद्र और राज्य सरकार के प्रयासों का जिक्र करते हुए कहा कि नक्सलवाद समाप्त होने के साथ ही बस्तर में विकास के नए रास्ते खुलेंगे। सरकार की प्राथमिकता बस्तर को भयमुक्त, समृद्ध, विकसित और सुंदर बनाना है। इसके लिए सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य सहित बुनियादी सुविधाओं के विस्तार पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

कार्यक्रम को कोण्डागांव विधायक सुश्री लता उसेंडी, केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम, भाजपा जिलाध्यक्ष सेवक राम नेताम एवं नगर पालिका अध्यक्ष नरपति पटेल ने भी संबोधित किया। सभी वक्ताओं ने दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए संगठन की मजबूती और क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए सामूहिक प्रयासों पर जोर दिया।

समारोह में जिले के विभिन्न समाजों के प्रमुख, भाजपा के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Comment

Powered by myUpchar

हिंदू नेतृत्व जीवन रक्षा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष धनंजय सवाई ने अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोंडागांव के निःशुल्क सैन्य प्रशिक्षण केंद्र का किया निरीक्षण और बढ़ाया युवाओं का उत्साह

Weather Forecast

DELHI WEATHER

पंचांग