RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
best news portal development company in india
best news portal development company in india

कोदोभाट में जोन स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन, पूर्व विधायक संत राम नेताम ने विद्यार्थियों का बढ़ाया उत्साह

 सत्यानंद यादव 

केशकाल/कोंडागांव बस्तर के माटी समाचार विकासखंड के अंतर्गत ग्राम कोदोभाट में आयोजित जोन स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता वर्ष 2026 का समापन समारोह उत्साह और हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में पूर्व विधायक संत राम नेताम बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। इस अवसर पर ग्रामवासियों ने उनका आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया।

समापन समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक संत राम नेताम ने छात्र-छात्राओं को शिक्षा के महत्व से अवगत कराते हुए पढ़ाई पर विशेष ध्यान देने की बात कही। उन्होंने विद्यार्थियों को अपनी रुचि और प्रतिभा के अनुसार आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ खेलकूद भी बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। खेलों से बच्चों में अनुशासन, आत्मविश्वास, टीम भावना और प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है।

प्रतियोगिता के समापन अवसर पर विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला। आयोजन के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को अपनी खेल प्रतिभा प्रदर्शित करने और आगे बढ़ने का अवसर मिला।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Comment

Powered by myUpchar

हिंदू नेतृत्व जीवन रक्षा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष धनंजय सवाई ने अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोंडागांव के निःशुल्क सैन्य प्रशिक्षण केंद्र का किया निरीक्षण और बढ़ाया युवाओं का उत्साह

Weather Forecast

DELHI WEATHER

पंचांग