RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
best news portal development company in india
best news portal development company in india

बंधा तालाब गार्डन में 16.90 लाख रुपए की लागत से निर्मित आकांक्षी शौचालय का विधायक ने किया लोकार्पण

सत्यानंद यादव 

 

कोण्डागांव बस्तर के माटी समाचार 20 नवंबर 2026/ बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं कोण्डागांव विधायक सुश्री लता उसेंडी ने गुरुवार की शाम स्थानीय बंधा तालाब गार्डन में 16 लाख 90 हजार रुपए की लागत से निर्मित आधुनिक सार्वजनिक आकांक्षी शौचालय का विधिवत लोकार्पण किया। इस आधुनिक सुविधा के शुरू होने से नगरवासियों के साथ-साथ बंधा गार्डन घूमने आने वाले पर्यटकों एवं अन्य आगंतुकों को भी बेहतर सार्वजनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इस दौरान कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना, नगर पालिका अध्यक्ष श्री नरपति पटेल, उपाध्यक्ष उपाध्यक्ष श्री जसकेतु उसेंडी सहित स्थानीय पार्षदगण उपस्थित रहे।

लोकार्पण के अवसर पर विधायक सुश्री उसेंडी ने स्वच्छता दीदियों से आत्मीय संवाद कर उनके कार्यों एवं समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने में स्वच्छता दीदियों का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण और सराहनीय है। वे प्रतिदिन पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ स्वच्छता कार्यों में जुटी रहती हैं। उनके अथक प्रयासों से ही शहर की स्वच्छता व्यवस्था बेहतर बनी रहती है। इस अवसर पर विधायक ने स्वच्छता दीदियों को सफाई किट भी वितरित किए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष नरपति पटेल ने स्वच्छता कर्मियों के योगदान की सराहना की तथा शहर को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाए रखने में उनकी भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।

इस अवसर पर मनोज जैन, दीपेश अरोरा, जितेन्द्र सुराना, कुलवंत चहल, संतोष पात्रे, सुश्री सोनामणि पोयाम, श्रीमती हिना श्रीवास्तव, जैनेन्द्र ठाकुर सहित जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अविनाश भोई, सीएमओ सचिन गुप्ता सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

 

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Comment

Powered by myUpchar

हिंदू नेतृत्व जीवन रक्षा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष धनंजय सवाई ने अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोंडागांव के निःशुल्क सैन्य प्रशिक्षण केंद्र का किया निरीक्षण और बढ़ाया युवाओं का उत्साह

Weather Forecast

DELHI WEATHER

पंचांग