RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
best news portal development company in india
best news portal development company in india

कोपाबेड़ा और भीरागांव ‘ब’ में 2 करोड़ 42 लाख 85 हजार रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन,विधायक लता उसेंडी ने ग्रामीणों को दी विकास कार्यों की सौगात

सत्यानंद यादव 

 

कोण्डागांव बस्तर के माटी समाचार ,20 नवंबर 2026 बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं कोण्डागांव विधायक सुश्री लता उसेंडी ने शुक्रवार को कोपाबेड़ा और भीरागांव ‘ब’ के ग्रामीणों को कुल 2 करोड़ 42 लाख 85 हजार रुपये की लागत के दो विकास कार्यों की सौगात दी। इस अवसर पर उन्होंने दोनों विकास कार्यों का विधिवत भूमिपूजन किया।

भूमिपूजन किए गए कार्यों में कोपाबेड़ा नारियल प्लांट से भीरागांव मार्ग तक पुल-पुलिया सहित 2 किलोमीटर लंबाई की सड़क निर्माण का कार्य शामिल है, जिसकी स्वीकृत लागत 2 करोड़ 31 लाख 60 हजार रुपये है। वहीं ग्राम पंचायत भीरागांव ‘ब’ के देवखरगांव अंतर्गत नयापारा पहुंच मार्ग पर 400 मीटर लंबाई में सीसी रोड निर्माण कार्य का भी भूमिपूजन किया गया, जिसकी स्वीकृत राशि 11 लाख 25 हजार रुपये है।

इन विकास कार्यों के पूर्ण होने से क्षेत्र के ग्रामीणों को आवागमन में बेहतर सुविधा मिलेगी। विशेषकर पुल-पुलिया सहित सड़क निर्माण से गांवों के बीच संपर्क और अधिक सुगम होगा तथा ग्रामीणों को आवागमन में होने वाली परेशानियों से राहत मिलेगी।

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष नरपति पटेल, उपाध्यक्ष जसकेतु उसेंडी, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष टोमेन्द्र सिंह ठाकुर, धंजू मरकाम, प्रदीप कुमार नाग, रामलाल सलाम, कुलवंत सिंह चहल, नागेश देवांगन सहित स्थानीय जनप्रतिनिधिगण एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Comment

Powered by myUpchar

हिंदू नेतृत्व जीवन रक्षा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष धनंजय सवाई ने अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोंडागांव के निःशुल्क सैन्य प्रशिक्षण केंद्र का किया निरीक्षण और बढ़ाया युवाओं का उत्साह

Weather Forecast

DELHI WEATHER

पंचांग