RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
best news portal development company in india
best news portal development company in india

बीकेएम न्यूज़ का असर: खुद गया बोरवेल, ग्रामीणों को मिली राहत

 

गर्मियों में पानी की किल्लत के बीच बीकेएम न्यूज़ की पहल रंग लाई

 

गरियाबंद  बस्तर की माटी समाचार -ग्राम पंचायत इंदागांव के वार्ड नं. 6, कोयलाभट्टी पारा में लंबे समय से पानी की किल्लत का सामना कर रहे ग्रामीणों को आखिरकार राहत मिल ही गई। बीकेएम न्यूज़ द्वारा पानी की समस्या को प्रमुखता से उठाए जाने के बाद प्रशासन हरकत में आया। कलेक्टर गरियाबंद श्री भगवान दास के निर्देश एवं जिला पंचायत सदस्य श्रीमती लोकेश्वरी नेताम के प्रयासों से गांव में एक नया बोरवेल खुदाई का कार्य शुरू हुआ।

 

गौरतलब है कि गर्मी के इस भीषण मौसम में गांववाले झरिया का दूषित पानी पीने के लिए मजबूर थे। वार्ड नं. 6 में टंकी से होने वाली जल आपूर्ति में लगातार बाधाएं आ रही थीं। यहां तक कि जल आपूर्ति टंकी में नशे के बोतलें और कचरे की भरमार थी। इस विकट स्थिति को देखते हुए बीकेएम न्यूज़ ने इस मुद्दे को जोर-शोर से उठाया था।

 

सेवा ही संकल्प – वार्ड नं. 6 में बोरवेल खुदाई शुरू

 

“सेवा ही संकल्प” को चरितार्थ करते हुए वार्ड नं. 6, कोयलाभट्टी पारा में बोरवेल खुदाई के कार्य का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत सरपंच श्रीमती गुरुवारी ध्रुव, उपसरपंच श्रीमती कांति बस्तिया, पंचायत सचिव परमेश्वर सेठी, पंचायत ऑपरेटर दामोधर नागेश, वार्ड पंच सीताराम नागेश, खेत्रो कश्यप, सोहन यादव, लोखू लाल बस्तिया, रूपेश मसीह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

 

किशोर कुमार दांता और लखोला बस्तिआ का योगदान सराहनीय

 

बोरवेल खुदाई के इस महत्वपूर्ण कार्य में किशोर कुमार दांता और लखोला बच्चा ने भी अपना विशेष योगदान दिया। सबसे पहले इन दोनों मैं उस चुनायुक्त पानी को लेकर चिंता व्यक्ति की और उन्होंने मीडिया का सहारा लिया । उनकी मेहनत और समर्पण की वजह से यह कार्य समय पर शुरू हो सका।

 

गांववालों की समस्या का समाधान, बीकेएम न्यूज़ ने निभाई अपनी भूमिका

 

बीकेएम न्यूज़ ने ग्रामीणों की इस गंभीर समस्या को प्रमुखता से उठाया था। इसके बाद प्रशासन ने त्वरित कदम उठाए और आज कोयलाभट्टी पारा में बोरवेल खुदाई कार्य शुरू हो चुका है। अब ग्रामीणों को झरिया के दूषित पानी की बजाय स्वच्छ जल मिलेगा।

 

इस प्रकार बीकेएम न्यूज़ ने न केवल गांववालों की आवाज को प्रमुखता से उठाया, बल्कि उन्हें राहत दिलाने में भी अपनी भूमिका बखूबी निभाई।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Comment

Powered by myUpchar

Weather Forecast

DELHI WEATHER

पंचांग