सत्यानंद यादव
कोंडागांव बस्तर के माटी समाचार पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज जगदलपुर सुन्दरराज पी. (भा.पु.से.), अमित तुकाराम काम्बले, पुलिस उप महानिरीक्षक उत्तर बस्तर रेंज कांकेर के निर्देशन एवं पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव वॉय अक्षय कुमार (भा.पु.से.) के कुशल मार्गदर्शन एवं रूपेश कुमार डाण्डे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ऑप्स) कोण्डागांव, के कुशल नेतृत्व में तथा सतीश भार्गव, उप पुलिस अधीक्षक ऑप्स कोण्डागांव के पर्यवेक्षण में इस इकाई अन्तर्गत लगातार नक्सल विरोधी अभियान संचालित किये जा रहे हैं एवं समय-समय पर सुरक्षा बलों द्वारा नक्सल प्रभावित ग्रामों में सिविक एक्शन कार्यक्रम चलाये जा कर शासन की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति से प्रदाय सुविधाएँ व लाभ की जानकारी बैनर/पोस्ट/पाम्पलेट आदि के माध्यम से अवगत कराया जा रहा है, जिसके परिणाम स्वरूप नक्सलियों द्वारा स्वयं आगे बढ़ कर शासन के आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति का लाभ लेने हेतु पुलिस अधीक्षक के समक्ष समाज की मुख्यधारा में जुड़कर जीवन यापन करने हेतु आत्मसमर्पण कर रहे हैं।
इसी तारतम्य में आज दिनांक 09.05.2025 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय कोण्डागांव में जिला कोण्डागांव, कांकेर व नारायणपुर के सीमावर्ती क्षेत्रों में सक्रिय नक्सली क्रमशः 01. रैसिंग कुमेटी उर्फ रतनसिंग कुमेटी पिता स्व. चैतराम कुमेटी (ईनामी 08 लाख छ.ग. शासन द्वारा) उम्र 35 वर्ष जाति गोंड निवासी ग्राम देवगांव, थाना आमाबेड़ा जिला कांकेर छ.ग., 02. पुनाय आचला उर्फ हिरोंदा पति रैसिंग (ईनामी 08 लाख छ.ग. शासन द्वारा) उम्र 34 वर्ष जाति गोंड निवासी ग्राम आलप्रस, थाना कोयलीबेडा, जिला कांकेर छ.ग. के द्वारा वॉय अक्षय कुमार (भा.पु.से.), पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव के समक्ष आत्मसमर्पण किया गया। जिन्हें तत्काल प्रोत्साहन राशि 50-50 हजार रूपये प्रदाय किया गया। इसके अतिरिक्त शासन की पुनर्वास नीति के तहत अन्य सुविधाएं प्रदाय हेतु वरिष्ठ कार्यालय की ओर पत्र व्यवहार किया गया है। आत्मसमर्पण के दौरान रूपेश कुमार डाण्डे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ऑप्स) कोण्डागांव, सतीश भार्गव, उप पुलिस अधीक्षक ऑप्स कोण्डागांव, उप पुलिस अधीक्षक (डीआरजी/वस्तर फाईटर्स) उपस्थित रहे।