RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
best news portal development company in india
best news portal development company in india

कलेक्टर और एसपी की अध्यक्षता में सर्व समाज की बैठक आयोजित,समाज और प्रशासन के बीच समन्वय पर दिया गया जोर

सत्यानंद यादव

कोंडागांव बस्तर के माटी समाचार, 09 मई 2025/ कलेक्ट्रेट परिसर स्थित प्रथम तल के सभाकक्ष में शुक्रवार को कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना और पुलिस अधीक्षक वाय. अक्षय कुमार की अध्यक्षता में सर्व समाज की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के सभी समाज प्रमुखों ने भाग लिया और नवपदस्थ कलेक्टर से विभिन्न मुद्दों पर संवाद किया।

बैठक का मुख्य उद्देश्य समाज और प्रशासन के बीच समन्वय स्थापित कर जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी रूप से ज़मीनी स्तर तक पहुँचाना था। इस अवसर पर कलेक्टर ने कहा कि यदि सभी समाज के लोग मिलकर कार्य करें, तो जिला निश्चित रूप से प्रगति करेगा। हम सबसे पहले भारतीय हैं, फिर किसी समाज के सदस्य। इसलिए यह हम सभी की जिम्मेदारी है कि हम एकजुट होकर देश के साथ खड़े रहें और उसकी सुरक्षा से लेकर विकास तक में सक्रिय योगदान दें।

कलेक्टर ने समाज प्रमुखों से अपील की कि वे अपने नवयुवकों को सोशल मीडिया पर फैल रही भ्रामक जानकारियों से सचेत करें और स्वयं भी ऐसी जानकारियों के प्रसार से बचें। साथ ही उन्होंने रोड सेफ्टी को लेकर चिंता जताते हुए कहा कि जिले में हर रोज कहीं न कहीं दुर्घटना हो रही है जिससे बचने के लिए समाज के स्तर पर युवाओं को यातायात नियमों के पालन के लिए जागरूक किया जाना चाहिए।

समाज प्रमुखों ने भी इस दिशा में सुझाव दिए और कहा कि जो व्यक्ति वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग करता है, बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाता है या नशे की हालत में गाड़ी चलाता है, उन पर कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। इससे जिले में होने वाली सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सकेगी।
बैठक में रोजगार के मुद्दे पर भी चर्चा हुई। कलेक्टर ने समाज प्रमुखों से आग्रह किया कि वे युवाओं को उनकी रुचि के अनुसार स्वरोजगार से जोड़ने के लिए चिन्हित कर समूह बनाकर जिला प्रशासन तक पहुंचाए जिससे शासन की योजनाओं के माध्यम से युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराया जा सके। बैठक सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई और सभी समाज प्रमुखों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Comment

Powered by myUpchar

Weather Forecast

DELHI WEATHER

पंचांग