RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
best news portal development company in india
best news portal development company in india

 

अमलीपदर में 11 केवी लाइन में जोरदार धमाके के साथ उठी चिंगारी, CCTV में कैद हुई पूरी घटना

बस्तर की माटी न्यूज़ (BKM NATIONAL NEWS),गरयाबंद

अमलीपदर में सोमवार की देर शाम बड़ा हादसा टल गया, जब पुराने जगन्नाथ मंदिर के पास 11 केवी हाई वोल्टेज बिजली लाइन में जोरदार धमाके के साथ चिंगारी उठी। धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के ग्रामीण घरों से बाहर निकल आए और बच्चों में अफरा-तफरी मच गई। पूरी घटना पास के एक घर में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है।

चूहा बना शॉर्ट सर्किट की वजह

सूचना मिलते ही बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची। खंभे में चढ़े मिस्त्री नेता और छोटू मिस्त्री को जांच के दौरान पता चला कि एक चूहा बिजली लाइन में घुसकर जल गया था, जिससे जोरदार शॉर्ट सर्किट और धमाका हुआ। चूहे को हटाने के बाद कुछ समय में बिजली सप्लाई बहाल कर दी गई।

बच्चों में रोना, लोगों में डर

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जैसे ही तेज आवाज के साथ चिंगारी उठी, लोग भयभीत होकर घरों से बाहर निकल आए। मौके पर मौजूद कई छोटे बच्चों ने डर के मारे रोना शुरू कर दिया। गनीमत रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। खंभे के नीचे खड़ी एक बाइक को मामूली नुकसान जरूर पहुंचा है।

पहले भी हो चुका है ऐसा हादसा

स्थानीय लोगों ने बताया कि पांच दिन पहले भी इसी स्थान पर इसी तरह का धमाका हुआ था। तब भी चिंगारी के साथ आवाज आई थी, लेकिन विभाग की ओर से कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया।

ग्रामीणों की मांग – हो नियमित जांच

इस घटना के बाद लोगों में बिजली व्यवस्था को लेकर रोष है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर ऐसी घटनाओं पर समय रहते ध्यान न दिया गया तो कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है।
उन्होंने मांग की है कि बिजली खंभों की नियमित जांच हो, इंसुलेशन की बेहतर व्यवस्था की जाए और पुराने तारों को बदला जाए ।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Comment

Powered by myUpchar

Weather Forecast

DELHI WEATHER

पंचांग