RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
best news portal development company in india
best news portal development company in india

 

जुगाड़-तिरंगा के मध्य गिरा पेड़, NH-130C घंटों रहा बाधित

बस्तर की माटी न्यूज़ (BKM NATIONAL NEWS),गरियाबंद

राष्ट्रीय राजमार्ग 130C पर जुगाड़ और तोरेंगा के बीच सोमवार शाम एक विशाल पेड़ गिरने से यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। दोनों ओर हजारों की संख्या में फंसी गाड़ियों में एंबुलेंस, यात्री बसें और मालवाहक वाहन शामिल रहे।

घटना जुगाड़ और तोरेगां के बीच की बताई जा रही है। पेड़ गिरने से यात्रियों को घंटों तक परेशानी झेलनी पड़ी, लेकिन खबर लिखे जाने तक पुलिस या प्रशासनिक अमला मौके पर नहीं पहुंच सका था।

यह सड़क उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व के अंदर से गुजरती है, जहां अब तक चौड़ीकरण का कार्य शुरू नहीं हो पाया है। सड़क से सटे पेड़ों की सफाई न होने के कारण आए दिन पेड़ गिरने की घटनाएं हो रही हैं।

क्षेत्रवासियों का कहना है कि सड़क परिवहन मंत्री द्वारा फोरलेन की घोषणा के बावजूद काम शुरू न होना प्रशासन की उदासीनता को दर्शाता है। सकरी सड़क पर आए दिन हो रहे हादसों ने यात्रियों में भय का माहौल बना दिया है। स्थानीय जनता जल्द समाधान की मांग कर रही है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Comment

Powered by myUpchar

Weather Forecast

DELHI WEATHER

पंचांग