राजू तोले
सुकमा ब्रेकिंग
सुकमा बस्तर के माटी समाचार कूकानार क्षेत्र में आज अवैध धान परिवहन के मामले में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार व्यापारी राजा भदौरिया द्वारा पिक-अप वाहन क्रमांक CG17 KL 6177 में करीब 40 बोरी धान का अवैध रूप से परिवहन किया जा रहा था।
इसकी सूचना मिलने पर अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), छिंदगढ़ के निर्देश पर खाद्य विभाग एवं पुलिस के संयुक्त दल ने मौके पर कार्रवाई करते हुए पिक-अप वाहन सहित धान को जब्त कर लिया।
प्रशासन द्वारा मामले की जांच की जा रही है तथा संबंधित के खिलाफ नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि अवैध धान परिवहन पर आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

