RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
best news portal development company in india
best news portal development company in india

 

नवोदय परीक्षा में विनजॉन पब्लिक स्कूल का शानदार प्रदर्शन, 7 छात्र हुए उत्तीर्ण

बस्तर की माटी न्यूज़ (BKM NATIONAL NEWS),गरयाबंद

जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा में विनजॉन पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है। इस वर्ष कुल 7 विद्यार्थियों ने सफलता हासिल कर अपनी मेहनत और लगन का परिचय दिया है।

उत्तीर्ण होने वाले विद्यार्थियों में प्रियांशु कश्यप, भूपेश नागेश, गौरव नागेश, तेजल, लक्ष्य निर्मल कर, युवराज सिन्हा एवं प्रीख्या ठाकुर शामिल हैं। विद्यार्थियों की इस सफलता के पीछे उनकी कड़ी मेहनत के साथ-साथ शिक्षकों का मार्गदर्शन अहम रहा।


विद्यालय प्रबंधन के अनुसार, बच्चों ने अपने माता-पिता और स्कूल का नाम गौरवान्वित किया है। इस उपलब्धि के बाद क्षेत्र में खुशी का माहौल है और परिजन व स्थानीय लोग बच्चों को बधाई देने के लिए पहुंच रहे हैं।


इस अवसर पर विनज़न पब्लिक स्कूल के मैनेजिंग डायरेक्टर रजनीकांत मोड, सेक्रेटरी पंकज जी एवं प्रेसिडेंट दाऊ लाल यदु ने सभी सफल विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि आगे भी इसी तरह विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा और मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा, ताकि वे भविष्य में और बड़ी सफलताएं हासिल कर सकें।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Comment

Powered by myUpchar

Weather Forecast

DELHI WEATHER

पंचांग