तूफान का तांडव – पवन देव का ‘सरप्राइज इंस्पेक्शन’, अमलीपदर बना टेस्टिंग लैब!
बस्तर की माटी न्यूज़ (BKM NATIONAL NEWS),गरियाबंद
कल शाम ठीक 7:30 बजे, बिना टेंडर, बिना फाइल नोटिंग और बिना किसी “ऊपर से आदेश” के—पवन देव ने अमलीपदर तहसील में ऐसा सरप्राइज इंस्पेक्शन मारा कि पूरा इलाका “डेमो प्रोजेक्ट” बन गया।
ना कोई सूचना, ना तैयारी—पवन देव का सीधे एंट्री बिजली और ओला के साथ… और फिर जो हुआ, उसे देख मौसम विभाग भी शायद मोबाइल साइलेंट करके बैठ गया होगा।


तेज आंधी-तूफान ने ऐसा “ऑल-इन-वन पैकेज” पेश किया कि सैकड़ों पेड़ या तो धराशायी हो गए या उनकी डालियां खुद ही “रिश्ता खत्म” कर अलग हो गईं।

सड़क किनारे खड़े पेड़ सड़क पर आकर लेट गए—मानो कह रहे हों,“अब हम भी ट्रैफिक सिस्टम का हिस्सा हैं, हमें भी नोटिस करो!”बिजली के खंभे भी इस प्रदर्शन में पीछे नहीं रहे—

कुछ खड़े-खड़े थक गए और सीधे जमीन पर “आराम मुद्रा” में चले गए।
नतीजा? जंगल प्लाट की ओर जाने वाले गांवों में बिजली ने पूरी रात “अंधकार व्रत” रख लिया।
ग्रामीणों का कहना है—
“ऐसा तूफान जिंदगी में पहली बार देखा।”
मतलब साफ है—पूर्वानुमान चाहे जितना एडवांस हो जाए… असली शो तो पवन देव ही डायरेक्ट करते हैं!
घरों का “प्राकृतिक ऑडिट”
इस बार तूफान सिर्फ पेड़ों और खंभों तक सीमित नहीं रहा—घर भी इसके ऑडिट से बच नहीं पाए।कई घरों की अजवेस्टर छतें ऐसे उड़ गईं जैसे EMI भरने से पहले ही सामान घर छोड़ देता है। कुछ छतें नीचे गिरीं—और साथ में नीचे रखा सामान भी “भावनात्मक रूप से टूट” गया।
अमलीपदर के किसान किशोर कुमार चक्रधारी का फार्महाउस इस तूफान का “मुख्य केंद्र” बन गया। छत उड़ी, टूटी… और अंदर रखी मशीनें व धान को “फ्री में नुकसान” का कॉम्बो पैक मिल गया।

धान भीग गया, मशीनें घायल हो गईं—और ऊपर से पिताजी भी इस प्राकृतिक एक्टिविटी में “इनवॉल्व” हो गए।
उड़ती छत ने उन्हें सीधा टारगेट किया—नाक और सिर पर चोट आई, और उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाना पड़ा।
लगता है तूफान ने भी सोचा होगा—
“थोड़ा इमोशनल एंगल डालते हैं, तभी कहानी हिट होगी!”
मौत का करंट
इस तूफान का सबसे दर्दनाक सीन कुंडैरापानी के 38 वर्षीय देवानंद मांझी की मौत रहा। वो अपने दोस्तों के साथ क्रिकेट खेल रहे थे… बारिश शुरू हुई, तो पास के मकान में शरण लेने दौड़े—
लेकिन बिजली ने पहले ही उन्हें “टारगेट” कर लिया। एक पल में खेल का मैदान सन्नाटे में बदल गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।

यह घटना याद दिलाती है—
तूफान सिर्फ तमाशा नहीं होता… कभी-कभी वह जिंदगी का “फुल स्टॉप” भी बन जाता है।
रीपा सेंटर बना ‘ओपन एयर प्रोजेक्ट’

अमलीपदर का रीपा सेंटर—जहां पापड़, बिजोरी, अचार जैसे उत्पाद बनते हैं—अब “ओपन एयर यूनिट” में तब्दील हो चुका है। छत ऐसे उड़ी जैसे खुद पापड़ हवा में उड़ रहे हों! अब सेंटर खुद कह रहा है—
“हम अब नेचुरल वेंटिलेशन मॉडल पर काम कर रहे हैं।”
कृपा केंद्र में लिखा दीवाल लेखन कुछ ऐसा बनो जिसे देखकर लोग आपको फॉलो करें और रीप सेंटर का छत भी शायद कभी पापड़ को उड़ते हुए देखा होगा और उसी से इंस्पायर होकर उड़ने की कोशिश की होगी या कभी भ्रष्टाचार को फॉलो किया होगा!
खपरैल मकानों में ‘VIP एंट्री’
खपरैल मकानों की हालत तो और भी खराब रही—बारिश का पानी ऐसे अंदर घुसा जैसे उसे VIP पास मिल गया हो। नया परिस्थित एक किसान का मकान का छत खपरैल लकड़ी पाटा सहित उड़ गया जिससे पास के घर में पूरा परिवार को पन्हा ब लेना पड़ा
हनुमान मंदिर बना ‘VIP ज़ोन’


अब गांव में चर्चा गर्म है—
“लगता है पवन देव खुद हनुमान जी की शक्ति टेस्ट कर रहे थे!”
कुछ लोग तो इसे हनुमान जन्मोत्सव का “दिव्य ट्रेलर” भी बता रहे हैं।
अब प्रशासन की बारी
पूरा अमलीपदर तहसील इस तूफान को सालों तक याद रखेगा—जैसे कोई दर्दभरी फिल्म, जो बार-बार दिमाग में चलती रहती है।
अब सबसे बड़ा सवाल—
क्या प्रशासन इस “प्राकृतिक आपदा के स्पेशल शो” के बाद जागेगा? या फिर राहत की जगह सिर्फ “सहानुभूति का प्रेस नोट” ही मिलेगा?

