RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
best news portal development company in india
best news portal development company in india

बस्तर के माटी समाचार 

रिपोर्टर कृष्णा कुमार 

*आदिवासी युवा छात्र संगठन कोंडागांव ने अधिवेशन के माध्यम से छेड़ी शिक्षा की नहीं पहल*

कोंडागांव।। माकड़ी ब्लॉक मे आदिवासी युवा छात्र कोंडागांव AYSU के तत्वाधान मे आदिवासी छात्र-छात्रोंओ एवं युवाओ का शिक्षा एवं रोजगार को बढ़ावा एवं उच्च शिक्षा की और प्रेरित करने की उद्देश्य से जिला स्तरीय प्रथम अधिवेशन ब्लॉक माकड़ी मे दिनांक 4 अप्रेल 2026 से 6अप्रेल 2026 तक तीन दिवशीय अधिवेशन का सफलता पूर्वक आयोजन किया गया इस अधिवेशन मे कक्षा 12वी से स्नातकोत्तर स्तर के विद्यार्थी और कोंडागांव जिला के आदिवासी युवा युवती शामिल रहे इस तीन दिवशीय अधिवेशन मे पथम और दूसरा दिन AYSU की जानकारी,उद्देश्य कार्यक्षेत्र और छात्रवृति उच्च शिक्षा और उच्च शिक्षा से नौकरी का क्षेत्र,सामाजिक जागृति,प्रतियोगिता परीक्षा पर तैयारी और, NET,SET सोशल मिडिया जैसे विषयो पर मार्गदर्शित किया गया और अधिवेशन के अंतिम दिन एडवेंचर के माध्यम से माकड़ी गड़ मे उदयपुर पहाड़ी मे भ्रमण कर अलिखित इतिहास or भौगोलिक स्थिति को स्थानीय वरिष्ठजन धनसिंग नेताम और लहंगू नेताम के माध्यम से जानने का प्रयास किया गया, शिक्षा के साथ-साथ आदिवासी युवा युवतीओ को व्यवसाय की ओर प्रेरित करने के लिए नीलेश प्रभाकर के प्रभाकर इंटरप्राइजेस दुकान मे भ्रमण कराकर व्यापार प्लान के की जानकारी दिया गया इस अधिवेशन को सफलता पूर्वक आयोजन करने मे माकड़ी ब्लॉक के गोंडवाना समाज समन्वयक समिति के सामन्य प्रभाग और युवा प्रभाग का महत्वपूर्ण योगदान रहा और गोंडवाना समाज के युवा प्रभाग के अध्यक्ष किशन मण्डावी,जनपद सदस्य दशरू नेताम,लक्ष्मीनाथ मरकाम, मुकेश नेताम, कवल सोरी, गौतम मरकाम, नीलेश प्रभाकर, सारिका नेताम शिवा नेताम खिलेन्दी नेताम ने महत्वपूर्ण योगदान दिया,इस अधिवेशन का आयोजन कर्ता AYSU के जिला अध्यक्ष मुकेश पोयाम,जिला महिला प्रभाग के मनिता नेताम, सचिव ओमप्रकाश पोयाम और उनके कोर साथी गुपेश मरकाम सगनु नेताम, वेशकुमार मुन्ना भगत नेताम नेताम मनीषा पोयाम उपस्थित रहे यह अधिवेशन एवाईएसयु के प्रदेश इकाई और और AYSU इकाई बस्तर सम्भाग के विशेष मार्गदर्शन मे सफलता पूर्वक संपन्न हुआ।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Comment

Powered by myUpchar

Weather Forecast

DELHI WEATHER

पंचांग