RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
best news portal development company in india
best news portal development company in india

बस्तर के माटी समाचार

कृष्णा कुमार कुंजाम रिपोर्टर 

केशलुर में मुरिया समाज भवन,सामुदायिक भवन एवं सड़क कार्य का सांसद महेश कश्यप, विधायक विनायक गोयल ने किया भूमिपूजन

जगदलपुर।। आज तोकापाल ब्लॉक के ग्राम पंचायत केशलुर में 20 लाख की लागत से मुरिया समाज हेतु सामुदायिक भवन,ग्राम पंचायत तेलीमारेंगा में 4 लाख की लागत से सामुदायिक भवन,ग्राम पंचायत सोसानपाल में 5.20 लाख का सीसी रोड का विधिवत भूमिपूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भूमिपूजन कार्यक्रम में बस्तर सांसद महेश कश्यप एवं विधायक विनायक गोयल ने विधि विधान के साथ पूजा-अर्चना कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने मुरिया समाज को बधाई देते हुए कहा कि यह भवन समाज के लोगों के लिए एक सशक्त मंच के रूप में कार्य करेगा, जहां सामाजिक, सांस्कृतिक एवं पारंपरिक गतिविधियों का आयोजन किया जा सकेगा।

 

सांसद महेश कश्यप ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही हैं। उन्होंने कहा कि समाज भवन जैसे संरचनाएं न केवल सामाजिक एकजुटता को मजबूत करती हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को अपनी परंपराओं और संस्कृति से जोड़ने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि क्षेत्र के विकास के लिए हर संभव प्रयास जारी रहेंगे।

 

चित्रकोट विधायक विनायक गोयल ने कहा कि मुरिया समाज भवन के निर्माण से स्थानीय लोगों को विभिन्न कार्यक्रमों, बैठकों एवं सामाजिक आयोजनों के लिए एक सुसज्जित स्थान उपलब्ध होगा।

 

कार्यक्रम में मुरिया समाज के प्रमुखों एवं पदाधिकारियों ने भी अपने विचार व्यक्त किए और इस पहल के लिए जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि लंबे समय से समाज भवन की आवश्यकता महसूस की जा रही थी, जो अब साकार होने जा रही है। इससे समाज के लोगों को एक स्थायी स्थान मिलेगा जहां वे अपने सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन कर सकेंगे।

 

भूमिपूजन के दौरान पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ पूजा-अर्चना की गई, जिसमें समाज के वरिष्ठजनों की विशेष भूमिका रही।

 

इस अवसर पर पूर्व विधायक लच्छूराम कश्यप, पूर्व विधायक बैदूराम कश्यप,जिला पंचायत उपाध्यक्ष बलदेव मंडावी, जिला पंचायत सदस्य पदमनी कश्यप, जिला पंचायत सदस्य कामदेव बघेल,जनपद अध्यक्ष रामबती भंडारी,जनपद उपाध्यक्ष रितेश दास जोशी,भाजपा जिला मंत्री रैतुराम बघेल,मण्डल अध्यक्ष सोमारू कश्यप,मंडल उपाध्यक्ष मिटकुराम बघेल,बलराम कश्यप,बसन्ती कश्यप,चंद्रकांत भंडारी,बैजनाथ शांडिल्य,रैमती बघेल सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं भारी संख्या में स्थानीय जन उपस्थित रहे।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Comment

Powered by myUpchar

Weather Forecast

DELHI WEATHER

पंचांग