सत्यानंद यादव
कोंडागांव बस्तर के माटी समाचार, 12 मई 2026 राज्य शासन के मंशानुरूप शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सुशासन तिहार के तहत नगरीय स्तरीय शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।
उक्त शिविरों के माध्यम से पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाने हेतु मौके पर ही आवेदन प्राप्त कर उनका निराकरण किया जाएगा। जिला प्रशासन का उद्देश्य है कि कोई भी पात्र हितग्राही शासन की योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे।
नगरीय क्षेत्र कोण्डागांव अंतर्गत 13 मई 2026 को विकास नगर सामुदायिक भवन कोण्डागांव में वार्ड क्रमांक 1 से वार्ड क्रमांक 22 के लिए एवं 25 मई 2026 को चौपाटी ग्राउण्ड बंधा तालाब के सामने कोण्डागांव में सुशासन शिविर आयोजित किया जाएगा।
नगरीय क्षेत्र केशकाल अंतर्गत 13 मई 2026 को वार्ड क्रमांक 3 बजारपारा सुरडोंगर के पास एवं 21 मई 2026 को वार्ड क्रमांक 13 मूंगबाड़ी शीतला मंदिर के पास सुशासन शिविर आयोजित किया जाएगा।

