RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
best news portal development company in india
best news portal development company in india

राष्ट्रीय स्तर पर बस्तर की कोया संस्कृति का प्रतिनिधित्व करने वाले युवा नन्दू होड़ी बने प्रेरणा

कृष्ण कुमार कुंजाम 

दंतेवाड़ा बस्तर के माटी समाचार । बस्तर संभाग की समृद्ध कोया जनजातीय संस्कृति को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने में युवा नेतृत्वकर्ता नन्दू होड़ी ने उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। दक्षिण बस्तर के दंतेवाड़ा जिले के गीदम विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत गुमड़ा निवासी नन्दू होड़ी का चयन टाटा स्टील फाउंडेशन द्वारा आयोजित 8वें जनजातीय नेतृत्व कार्यक्रम (Tribal Leadership Program-2026) के लिए किया गया।

 

यह कार्यक्रम 21 से 28 जून 2026 तक द स्कूल ऑफ एंशिएंट विजडम, बेंगलुरु (कर्नाटक) में आयोजित हुआ। इसमें देश के 25 राज्यों की 54 से अधिक जनजातियों का प्रतिनिधित्व करते हुए लगभग 100 युवा प्रतिभागियों ने भाग लिया।

 

कार्यक्रम के दौरान नन्दू होड़ी ने बस्तर की कोया जनजाति की पारंपरिक संस्कृति, सामाजिक व्यवस्था, रीति-रिवाज, पूर्वजों की जीवनशैली तथा प्रकृति और जैव विविधता संरक्षण से जुड़े मूल्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। उन्होंने विभिन्न राज्यों से आए प्रतिभागियों के बीच बस्तर की सांस्कृतिक विरासत को सम्मानपूर्वक परिचित कराया।

 

नन्दू होड़ी का चयन उनके सामाजिक कार्यों, युवा नेतृत्व क्षमता तथा आदिवासी समाज की पारंपरिक संस्कृति और जनहित के मुद्दों पर लगातार सक्रिय योगदान के आधार पर किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य जनजातीय युवाओं में नेतृत्व क्षमता का विकास करना, सामाजिक बदलाव के लिए उन्हें तैयार करना तथा विभिन्न जनजातियों के बीच अनुभवों का आदान-प्रदान कर सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण को बढ़ावा देना था।

 

समापन समारोह में सभी प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया, जहाँ नन्दू होड़ी को भी उनके उत्कृष्ट प्रतिनिधित्व के लिए प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया गया।

 

इस अवसर पर नन्दू होड़ी ने कहा कि इस कार्यक्रम ने उन्हें देश की विभिन्न जनजातियों की संस्कृति, परंपराओं और चुनौतियों को समझने का अवसर दिया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय मंच पर बस्तर की कोया संस्कृति का प्रतिनिधित्व करना उनके लिए गर्व की बात है और वे भविष्य में भी समाज, संस्कृति एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे।

 

नन्दू होड़ी की इस उपलब्धि से दंतेवाड़ा सहित पूरे बस्तर संभाग में खुशी का माहौल है। स्थानीय लोगों ने इसे कोया समाज के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताते हुए युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणादायी बताया है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Comment

Powered by myUpchar

Weather Forecast

DELHI WEATHER

पंचांग