RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
best news portal development company in india
best news portal development company in india

आदिवासी युवा छात्र संगठन (AYSU) बस्तर संभाग की संभाग स्तरीय बैठक संपन्न, संगठन विस्तार एवं स्थापना दिवस की तैयारियों पर बनी रणनीति

कृष्ण कुमार कुंजाम 

जगदलपुर/बस्तर 06 जुलाई 2026 बस्तर के माटी आदिवासी युवा छात्र संगठन (AYSU) बस्तर संभाग की संभाग स्तरीय बैठक सोमवार को सफलतापूर्वक संपन्न हुई। बैठक में संगठन के विस्तार, आगामी 7 अगस्त स्थापना दिवस की तैयारियों तथा अन्य संगठनात्मक विषयों पर विस्तृत चर्चा करते हुए महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

 

बैठक की अध्यक्षता संभाग अध्यक्ष लक्ष्मण बघेल ने की। उन्होंने कहा कि संगठन को प्रत्येक गांव, विद्यालय एवं महाविद्यालय तक सशक्त रूप से विस्तार देना समय की आवश्यकता है। साथ ही 7 अगस्त को स्थापना दिवस को पूरे बस्तर संभाग में भव्य एवं प्रभावी ढंग से मनाने की रूपरेखा तैयार की गई।

 

बैठक में संभाग सचिव अनिल बघेल, कोंडागांव जिलाध्यक्ष मुकेश पोयाम, बीजापुर से मनकुराम मरकाम, दंतेवाड़ा से शिया सहित बस्तर संभाग के विभिन्न जिलों से आए पदाधिकारी एवं सदस्यों ने भाग लिया। सभी ने संगठन को मजबूत बनाने, युवाओं एवं विद्यार्थियों को जोड़ने तथा सामाजिक, शैक्षणिक एवं जनजातीय अधिकारों से जुड़े मुद्दों पर सक्रियता से कार्य करने का संकल्प लिया।

 

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि स्थापना दिवस के अवसर पर सभी जिलों में संगठनात्मक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे तथा अधिक से अधिक युवाओं को संगठन से जोड़ने के लिए अभियान चलाया जाएगा।

 

बैठक के अंत में उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए संगठन की एकता, अनुशासन एवं सक्रियता बनाए रखने का आह्वान किया गया।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Comment

Powered by myUpchar

Weather Forecast

DELHI WEATHER

पंचांग