RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
best news portal development company in india
best news portal development company in india

विकसित भारत के निर्माण में प्रधानमंत्री मोदी का योगदान महत्वपूर्ण: लता उसेंडी

सत्यानंद यादव 

कोंडागांव बस्तर के माटी समाचार 07 अक्टूबर 2026/ सेवा संकल्प अभियान के तहत कोंडागांव में सेवा ज्योति यात्रा का आयोजन एनसीसी मैदान में किया गया। जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देश के नाम संबोधन को लाइव दिखाया गया। यह यात्रा एनसीसी मैदान से शासकीय गुण्डाधुर महाविद्यालय के मैदान तक निकाली गई। इस अवसर पर बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं कोंडागांव विधायक सुश्री लता उसेंडी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर विद्यालय सुश्री लता उसेंडी ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों और नागरिकों को विकसित भारत में सहभागिता की शपथ दिलाई।

बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं कोंडागांव विधायक सुश्री लता उसेंडी ने विकसित भारत के संकल्प को लेकर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी ने सार्वजनिक जीवन में आने के बाद से लगातार राष्ट्रसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का पूरा जीवन देश के प्रति समर्पित रहा है और वे निरंतर राष्ट्रहित में कार्य कर रहे हैं।

सुश्री उसेंडी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में अनेक महत्वपूर्ण योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन हुआ है, जिससे आम नागरिकों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आया है। प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से देशभर में करोड़ों परिवारों को पक्के आवास उपलब्ध कराए गए हैं। कोंडागांव जिले में भी बड़ी संख्या में प्रधानमंत्री आवासों का निर्माण हुआ है, जिससे गरीब और जरूरतमंद परिवारों को सम्मानजनक आवास की सुविधा मिली है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जन-धन योजना के माध्यम से देश के करोड़ों लोगों के बैंक खाते खोले गए और शासन की योजनाओं का लाभ सीधे हितग्राहियों के बैंक खातों तक पहुंचने लगा है। प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) व्यवस्था से बिचौलियों की भूमिका समाप्त हुई है और सरकारी योजनाओं की राशि सीधे हितग्राहियों तक पहुंच रही है। इसी तरह स्वच्छ भारत मिशन के माध्यम से घर-घर शौचालय निर्माण से स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता बढ़ी है और गांवों एवं शहरों में स्वच्छता की स्थिति में व्यापक सुधार आया है।

सुश्री उसेंडी ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं। महिला स्व-सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं को रोजगार और स्वरोजगार के अवसर मिल रहे हैं तथा उन्हें ‘लखपति दीदी’ बनाने की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है। आने वाले समय में महिलाओं को आर्थिक रूप से और अधिक सशक्त बनाकर उन्हें करोड़पति दीदी बनने की दिशा में आगे बढ़ाने का प्रयास किया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भर बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। सरकार का प्रयास है कि देश में ही अधिक से अधिक उत्पादन हो और आवश्यक वस्तुओं के लिए दूसरे देशों पर निर्भरता कम हो। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के निर्माण में सरकार के साथ-साथ प्रत्येक नागरिक की भी महत्वपूर्ण भूमिका है। शासन की योजनाओं का लाभ शत-प्रतिशत पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी सुश्री उसेंडी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया है। विकसित भारत का अर्थ ऐसा देश है, जहां पानी और बिजली की पर्याप्त उपलब्धता हो, खाद्यान्न की कमी न हो, बच्चे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करें, नागरिक स्वस्थ रहें और युवाओं के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार के पर्याप्त अवसर उपलब्ध हों। उन्होंने कहा कि इसी दिशा में सरकार द्वारा स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार, कृषि, महिला सशक्तिकरण सहित विभिन्न क्षेत्रों में योजनाबद्ध तरीके से कार्य किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी सरकार द्वारा व्यापक स्तर पर कार्य किया जा रहा है। गांव-गांव स्वास्थ्य सर्वेक्षण के माध्यम से लोगों के स्वास्थ्य संबंधी विवरण एकत्र किए जा रहे हैं, ताकि समय रहते बीमारियों की पहचान कर आवश्यक उपचार एवं सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

सुश्री उसेंडी ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विभिन्न सेवा एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज ‘सेवा ज्योति कलश यात्रा’ निकाली जा रही है, जो विभिन्न मार्गों से होते हुए कॉलेज मैदान पहुंचेगी। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम सेवा, समर्पण और विकसित भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम है। उन्होंने बताया कि सेवा संकल्प अभियान का शुभारंभ 17 सितंबर से किया गया था तथा इसका समापन 17 अक्टूबर को होगा।

उन्होंने कहा कि शासन द्वारा जहां भी जिम्मेदारी दी गई है, वहां पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाना हम सभी का कर्तव्य है। उन्होंने नागरिकों से विकसित भारत के निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की तथा राष्ट्रसेवा के प्रति उनके समर्पण के लिए आभार व्यक्त किया।

पूर्व विधायक सेवकराम नेताम ने कहा कि आज का दिन हम सभी के लिए महत्वपूर्ण है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राजनीतिक सफर के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित यह कार्यक्रम राष्ट्रसेवा के प्रति उनके योगदान को स्मरण करने का अवसर है।

नेताम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में पिछले वर्षों के दौरान अनेक क्षेत्रों में महत्वपूर्ण परिवर्तन देखने को मिले हैं। उन्होंने कहा कि आज भारत विकास के साथ-साथ वैश्विक मंच पर भी अपनी अलग पहचान स्थापित कर रहा है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की सुरक्षा और रक्षा क्षमताओं को मजबूत करने की दिशा में भी कार्य हुआ है। भारत ने अपनी सामरिक क्षमता को बढ़ाने के साथ-साथ विश्व में शांति और सहयोग की भावना को आगे बढ़ाने पर भी जोर दिया है।

नेताम ने कहा कि स्वच्छता, आत्मनिर्भरता और विकास के क्षेत्र में भारत ने महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। आज भारत विश्व के विभिन्न देशों के साथ विकास और सहयोग के क्षेत्र में अपनी भूमिका निभा रहा है तथा वैश्विक मंच पर भारत की उपस्थिति लगातार मजबूत हुई है।

उन्होंने कहा कि विकसित भारत के निर्माण का लक्ष्य केवल सरकार का नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की भागीदारी से पूरा होने वाला संकल्प है। देश के विकास में प्रत्येक व्यक्ति को अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी। शासन की योजनाओं और विकास कार्यों का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, इसके लिए जनभागीदारी आवश्यक है।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रीता शोरी, नगर पालिका अध्यक्ष नरपति पटेल, उपाध्यक्ष जसकेतु उसेंडी, मनोज जैन, जितेंद्र सुराना, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती अनीता कोर्राम, जनपद पंचायत अध्यक्ष माकड़ी श्रीमती जुगबती पोयाम, उपाध्यक्ष टोमेंद्र ठाकुर, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती यशोदा कश्यप, नगर पंचायत अध्यक्ष बिहारी लाल शोरी, श्रीमती अनीता नेताम, अनिल अग्रवाल, विजय पोया, नागेश देवांगन, प्रतोश त्रिपाठी, चंदन साहू सहित स्थानीय जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Comment

Powered by myUpchar

Weather Forecast

DELHI WEATHER

पंचांग