RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
best news portal development company in india
best news portal development company in india

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन में मुख्यमंत्री हेल्पलाइन बनी आम नागरिकों की समस्याओं के निराकरण का प्रभावी माध्यम

सत्यानंद यादव 

कोण्डागांव बस्तर के माटी समाचार , 18 नवंबर 2026 मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन में आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण और उन्हें शासकीय सेवाओं का सहज लाभ उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री हेल्पलाइन जैसे माध्यम प्रभावी जरिया बन रहे हैं। इस पहल से नागरिक घर बैठे अपनी समस्याएं शासन-प्रशासन तक पहुंचा पा रहे हैं तथा संबंधित विभागों द्वारा शिकायतों पर कार्रवाई कर उनका निराकरण सुनिश्चित किया जा रहा है। इसका उदाहरण विकासखंड केशकाल अंतर्गत ग्राम पंचायत चिपरेल के आश्रित ग्राम दादरगढ़ में देखने को मिला, जहां जल जीवन मिशन के तहत बिछाई गई पाइपलाइन में लीकेज की समस्या का समाधान शिकायत दर्ज होने के बाद किया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम दादरगढ़ निवासी ईश्वर कुमार ने जल जीवन मिशन के अंतर्गत बिछाई गई पाइपलाइन में लीकेज होने की शिकायत मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के टोल फ्री नंबर 1076 पर दर्ज कराई थी। शिकायत मिलने के बाद संबंधित विभाग को इसकी जानकारी दी गई। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारियों द्वारा मौके पर पहुंचकर पाइपलाइन का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान लीकेज की समस्या पाए जाने पर आवश्यक मरम्मत कार्य कराया गया, जिसके बाद पाइपलाइन से पानी की आपूर्ति पुनः शुरू कर दी गई।

समस्या का निराकरण होने पर आवेदक ईश्वर कुमार ने संतोष व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं संबंधित विभाग के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि शिकायत दर्ज कराने के बाद विभाग द्वारा समस्या का निरीक्षण कर उसका समाधान किया गया, जिससे गांव में जलापूर्ति पुनः बहाल हो सकी।

उल्लेखनीय है कि वर्तमान में ग्राम दादरगढ़ में जल जीवन मिशन के अंतर्गत कार्य प्रगतिरत है। शेष कार्य पूर्ण होने के बाद योजना ग्राम पंचायत को हस्तांतरित कर दी जाएगी।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य शासन द्वारा नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए शिकायत निवारण व्यवस्था को सुलभ बनाने पर जोर दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर 1076 के माध्यम से आम नागरिक अपनी समस्याएं दर्ज करा सकते हैं। शिकायत संबंधित विभाग तक पहुंचने के बाद उसके निराकरण की प्रक्रिया सुनिश्चित की जाती है। इस तरह तकनीक आधारित शिकायत निवारण व्यवस्था शासन और आम नागरिकों के बीच संवाद का माध्यम बनकर जनसमस्याओं के समाधान में सहायक हो रही है।

 

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Comment

Powered by myUpchar

Weather Forecast

DELHI WEATHER

पंचांग