RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
RNI NO. CHHHIN /2021 /85302

ग्रामीणों ने विष्णुदेव साय से कहा हम जानते हैं आपकी उपलब्धियां, हमारा आशीर्वाद और साथ भाजपा को ही मिलेगा, प्रचार में मिल रहा लोगों का साथ…

अजीत यादव स्टेट हेड छत्तीसगढ़
मो.9755116815

कुनकुरी,जशपुुर। चुनाव में मतदान की तारीख नजदीक आती जा रही है और प्रत्याशियों का प्रचार ही प्रसार भी तेज होता जा रहा है। जिले की सबसे हॉट सीट मानी जा रही कुनकुरी विधानसभा क्षेत्र में भी प्रत्याशियों ने अपनी ताकत झोंक दी है। इस विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी एवं पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री विष्णुदेव साय प्रचार के मामले में सबसे आगे दिख रहे हैं। अपने दो बार के विधायक और चार बार के सांसद रहने के कार्यकाल में उन्होंने और भाजपा सरकार ने जो काम किया है, उसका असर प्रचार में भी दिख रहा है। वे अपनी उपलब्धियों को लेकर जनता के बीच जा रहे हैं।कई बार तो ग्रामीण स्वयं श्री साय से कहते दिखते हैं कि हमें आपकी उपलब्धियां और आपके कार्यों की जानकारी है। काम खुद बोलता है। इसलिए हमारा आशीर्वाद और साथ भाजपा के साथ है। विष्णुदेव साय के प्रचार अभियान में ग्रामीण खुद आगे आकर शामिल हो रहे हैं।

साय ने दिलाई पहचान

विधायक और सांसद रहते हुए श्री साय ने अपने क्षेत्र को अलग पहचान दिया है। उनके प्रमुख कार्यों व उपलब्धियों में राष्ट्रीय राजमार्ग पत्थलगांव से झारखंड बॉर्डर तक,बंदरचुवा से फरसाबहार मार्ग, लवाकेरा ईब नदी में वृहद पुल निर्माण, मैनी नदी पुल निर्माण सिंगबहार, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फरसाबहार, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुलदुला, नवोदय विद्यालय कुनकुरी, केंद्रीय विद्यालय जशपुर,लाइलाइवुड कॉलेज जशपुर, पॉलिटेक्निक कॉलेज जशपुर, शासकीय महाविद्यालय दुलदुला, कृषि महाविद्यालय कुनकुरी, इंडोर स्टेडियम कुनकुरी, सारूडीह चायबगान, उच्च स्तरीय सामुदायिक भवन, हॉकी एस्टोट्रफ स्टेडियम जशपुर जैसे कई महत्वपूर्ण कार्य शामिल हैं। गांव की सड़कों के लिए भी प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत गांव की कच्ची सड़कों को डामरीकरण कर सड़कों की जाल बिछाने का काम भी श्री साय के कार्यकाल में ही हुआ। जिसका लाभ लोगों को मिल रहा है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Comment

कोंडागांव कनेरा रोड स्थित आडिटोरियम में सायबर जागरूकता पखवाड़ा कार्यक्रम का समापन,जिले के कलेक्टर, Sp समेत, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों एवं जिले के समस्त पुलिस स्टाफ द्वारा लोगों को किया गया जागरूक

Weather Forecast

DELHI WEATHER

पंचांग

error: Content is protected !!