RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
RNI NO. CHHHIN /2021 /85302

माखडी ब्लॉक के सोडसिवनी में मनाया गया शौर्य दिवस,भारत चीन युद्ध में शहीद हुए अहीर वीर जवानों को दी गई श्रद्धांजलि

सत्यानंद यादव

कोंडागांव बस्तर के माटी समाचार/माखडी ब्लाक अंतर्गत ओंडरी परिक्षेत्र में यादव समाज के द्वारा रेन्जा गला दिवस मनाया वही जानकारी देते हुए बस्तर संभाग युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष गुड़ु राम पाल यादव ने बताया कि 1962 में भारत चीन युद्ध में शहीद हुए 114 वीर अहीरों की याद में शौर्य दिवस मनाया जाता है यह युद्ध 1962 में लड़ा गया था भारत चीन युद्ध में शहीद सभी वीर योद्धा अहीर थे चीन के द्वारा 17 नवंबर 1962 को रात साढ़े 3 बजे समुद्र तल से 18 हजार वर्ग फीट ऊंची चोटी पर 40 डिग्री सेल्सियस में अत्याधुनिक हथियारों से लेंस चीनी सैनिकों ने लद्दाख के रेंजागला में आक्रमण किया। उस समय 13 कुमाऊं बटालियन के 120 सैनिक मेजर शैतान सिंह के नेतृत्व में ड्यूटी पर तैनात थे।

चीनी सैनिकों की संख्या लगभग 5 से 7 हजार थी भारत की सैनिकों के पास पुराने हथियार थे फिर भी सैनिकों ने चीनी सैनिकों से डटकर मुकाबला किया और चीनी सैनिकों को पीछे हटने के लिए मजबूर होना पड़ा इस युद्ध में भारत के 120 वीर योद्धा ने चीन के 1500 से अधिक सैनिकों को मार गिराया एवं 3 हजार से ज्यादा सैनिक घायल हो गए भारत देश के वीर सपूतों के युद्ध कौशल को देखकर चीनी सैनिकों ने दांतों तले उंगली दबा लिया। इस युद्ध में भारत के 120 में से 114 सैनिक शहीद हुए और 6 सैनिक घायल हुए थे सभी भारतीय सैनिक अहीर थे इसलिए देश के यादवों द्वारा इस दिवस को यादवी शौर्य दिवस के रूप में मनाया जाता है वही इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे यादव समाज ब्लॉक उपाध्यक्ष अर्जुन यादव युवा प्रकोष्ठ ब्लॉक उपाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश यादव परिक्षेत्र अध्यक्ष मेहतर यादव सोमनाथ यादव रमलू यादव राजकुमार यादव लक्ष्मण यादव बिरसिंह यादव बीजू यादव दुवरू यादव व सदस्य गण उपस्थित रहे।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Comment

Weather Forecast

DELHI WEATHER

पंचांग

error: Content is protected !!