RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
best news portal development company in india
best news portal development company in india

पीएम आवास योजना से हितग्राही जयसिंह के वर्षों का सपना हुआ साकार हितग्राही जयसिंह को पीएम आवास सहित शासन की अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं का मिल रहा लाभ

राजु तोले

सुकमा बस्तर के माटी समाचार, 11 जुलाई 2024/प्रत्येक व्यक्ति का सपना होता है कि उसका स्वयं का एक पक्का मकान हो, जिसमें वह परिवार सहित अपना जीवन यापन करें। इसी क्रम में प्रदेश सरकार के द्वारा इस दिशा में बेहतर कार्य करते हुए जिले में जरुरतमंदों के लिए पीएम आवास योजना के तहत पहली प्राथमिकता के साथ आवास निर्माण की स्वीकृति दी गई। इसके परिणामस्वरुप पूरे प्रदेश सहित सुकमा जिले में तेजी से पीएम आवास योजना के तहत निर्माण कार्य जारी है। सुकमा जिले में भी पीएम आवास योजना शहरी एवं ग्रामीण के तहत हजारों लाभार्थियों को बकाया किश्त जारी होने के बाद अब अधिकांश लोगों का मकान पूर्ण हो गया है।

पीएम आवास योजना के हितग्राही जयसिंह उर्फ राजूराम ग्राम पंचायत किन्दरवाडा जनपद पंचायत छिन्दगढ़ निवासी ने बताया कि पहले अपने परिवार में परिवार में पत्नी श्रीमती श्यामबती नाग और पुत्र अमित नाग के साथ पुराने कच्ची छत और मिट्टी की दीवार वाले झोपड़ी में रहते थे। जिसमें रहने के लिए परिवार के साथ काफी कठिनाई का सामना करना पडता था, हितग्राही ने बताया कि कच्ची छत होने के कारण हमेशा बारिश के समय छत से पानी टपकने के कारण हम पूरे परिवार कई रात ठीक से सो भी नहीं पाते थे। उन्होंने बताया कि हमारी आय खेती एवं गांव में ही मजदूरी पर निर्भर है। हमारी साीमित आय होने के कारण आर्थिक स्थिति ऐसी नहीं थी कि हम पक्का बना पाये। फिर मुझे गांव में ही ब्लॉक कोर्डिनेटर नेहा मंडावी ने पीएम आवास के बारे में जानकारी दी। हितग्राही जयसिंह ने बताया कि शासन द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजना प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत आवास की स्वीकृति पश्चात् देखते ही देखते पूरी किश्त मिलने से हमारे बरसों का सपना पूर्ण हुआ। हितग्राही ने बताया कि अपने पक्के आवास का निर्माण कर लिया एवं वे अपने पक्के मकान में मनरेगा से मजदूरी भुगतान पाए साथ ही स्वच्छ भारत मिशन से शौचालय निर्माण एवं दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना के तहत एकलबत्ती कनेक्शन से बिजली सहित सभी आवश्यक सुविधाएं मिली है। पक्के मकान में अपने परिवार के साथ खुशी से जीवन यापन करते हैं। जयसिंह ने स्वयं के पक्के आवास में निवास कर खुशी जाहिर करते हुए शासन-प्रशासन का धन्यवाद व्यक्त किया।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Comment

Powered by myUpchar

Weather Forecast

DELHI WEATHER

पंचांग