राजू तोले
सुकमा, बस्तर के माटी समाचार 15 जुलाई 2024/ आज जिला स्तरीय कार्यक्रम में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के तहत चक्रीय निधि वितरण किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री और वन एवं जलवायु परिवर्तन, जल संसाधन, संसदीय कार्य, कौशल विकास व सहकारिता मंत्री केदार कश्यप तथा सांसद बस्तर लोकसभा क्षेत्र महेश कश्यप सहित अन्य जनप्रतिनिधियों के द्वारा विकासखण्ड कोंटा के ग्राम पंचायत डब्बाकोंटा के आश्रित ग्राम कोलाईगुड़ा के हितग्राहियों को वन अधिकार मान्यता पत्र वितरण किया गया। जिसके तहत माड़वी भीमे, मडकम मंगी,माड़वी लस्मु, माड़वी मुका, वेडमा रामा, डिमियम सुक्का, ओंदे मुया, माड़वी रमेश, माड़वी अर्जुन एवं माड़वी पोदिया को वनाधिकार पट्टे प्रदाय किया गया।
*दूरस्थ ईलाके के हितग्राहियों को मिला वनाधिकार मान्यता पत्र*
Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram
Powered by myUpchar
Weather Forecast
पंचांग
Powered by Astro-Vision

