RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
best news portal development company in india
best news portal development company in india

फरसगांव पुलिस ने गौ हत्या करने वाले 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार एवं औजार समेत मृत गाय को किया बरामद

सत्यानंद यादव

कोंडागांव (फरसगांव) बस्तर के माटी समाचार दिनांक 05.08.2024 को चोरगांव बजरंग दल के कार्यकताओं का फोन आया कि सिंगारपुरी जंगल के पास कुछ व्यक्ति गाय को खाने की नीयत से हत्या किये हैं कि सूचना पर पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव येदुवल्ली अक्षय कुमार के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रूपेश कुमार डाण्डे (ऑप्स) के मार्गदर्शन में तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी फरसगांव अनिल विश्वकर्मा के पर्यवेक्षण में थाना फरसगांव पुलिस तत्काल हमराह स्टाफ के घटना स्थल पहुंची जहाँ मृत गाय मिली जिसके सर पर धारदार हथियार के चोट के निशान थे। मौके से मृत गाय एवं हथियार बरामद किया गया तथा पुलिस बजरंग दल के कार्यकताओं के सहयोग से मृत गाय को सुरक्षित रखवाया गया। जिस पर अपराथ क्रमांक 83/2024 धारा 325,3(5) बी.एन.एस. एवं धारा 04,05,10 छ.ग. कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 पंजीबद्ध किया गया। जिसका पी.एम. पशु चिकित्सालय फरसगांव से कराया गया एवं गाय का कफन दफन कराया गया। पुलिस के द्वारा उक्त घटना पर तत्काल कार्यवाही करते हुये आरोपी रजूलाल मरकाम एवं दीपक मरकाम दोनों निवासी सिंगारपुरी को गिरफ्तार विधिवत् कार्यवाही की जा रही है।

उक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक नरेश साहू थाना प्रभारी, सउनि. सुरेन्द्र बघेल, आरक्षक संतोप एक्का, अजय गरकाम, किरण नेताम की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Comment

Powered by myUpchar

Weather Forecast

DELHI WEATHER

पंचांग