राजु तोले
सुकमा बस्तर के माटी समाचार 27 अगस्त 2024/ राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत् कलेक्टर हरिस एस के निर्देशन एवम् जिला पंचायत सीईओ के मार्गदर्शन में जिला मुख्यालय सुकमा से लगभग 12 किलो मीटर की दूरी पर ग्राम पंचायत केरलापाल के “बिहान” योजना की शेरावाली माँ स्व सहायता समूह के 10 दीदियो को बाज़ार टैक्स वसूली , साफ़-सफ़ाई , देखरेख करने हेतु पंचायत द्वारा प्रदाय किया गया है। दीदियाँ परिक्रामी निधि, सामुदायिक निवेश कोश और बैंक लिंकेज होने के बाद विभिन्न व्यक्तिगत आजीविका गतिविधियों का संचालन कर रहे है, इसके साथ ही अब ग्राम सभा से प्रस्ताव कर समूह की दीदियो को अब बाज़ार टैक्स वसूली का कार्य भी कर रही है। शेरावाली मां समूह की अध्यक्ष लक्ष्मीदेवनाथ और सचिव ज्योत्सना रॉय ने बताया कि अब हम अतिरिक्त आय प्राप्त करने में सक्षम हो रही है और हमारी आत्मविश्वास में भी उत्तरोत्तर वृद्धि हो रही है।
*राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत बाज़ार टैक्स ( दान -गादी) वसूली कर दीदियाँ बनेगी लखपति*
Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram
Powered by myUpchar
Weather Forecast
पंचांग
Powered by Astro-Vision

