RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
best news portal development company in india
best news portal development company in india

एक पेड़ माँ के नाम कार्यक्रम के अंतर्गत कृषि विज्ञान केन्द्र में किया गया पौधारोपण

राजू तोले

सुकमा बस्तर के माटी समाचार, 30 अगस्त 2024/ विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वैश्विक अभियान एक पेड़ माँ के नाम का शुभारंभ किया गया। अभियान के तहत सितंबर, 2024 तक देश भर में 80 करोड़ पौधे लगाने और मार्च, 2025 तक 140 करोड़ पौधे लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
इसी क्रम में कृषि विज्ञान केन्द्र, सुकमा में उपरोक्त अभियान के परिपालन में गुरूवार को मुरतोंडा स्थित प्रक्षेत्र में काजू को रोपित किया गया, केन्द्र के एच. एस. तोमर, वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख, राजेन्द्र प्रसाद कश्यप, विषय वस्तु विशेषज्ञ, भोयर, इंद्रपाल साहू, एसआर.एफ., चिराग परियोजना, तथा ज्योतिष कुमार पोटला, कट्टम रंजना, जुनकी, सुखमन नाग, बुधराम आदि अधिकारी/कर्मचारियों ने वृक्षारोपण अभियान कार्यक्रम के तहत् काजू के पौधों का रोपण कार्य किया। उल्लेखनीय है कि अभियान के एक भाग के रूप में, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय 29 अगस्त, 2024 को माननीय कृषि मंत्री , भारत सरकार की गरिमामयी उपस्थिति में एक पेड़ माँ के नाम अभियान का आयोजन किया गया।
एक पेड़ माँ के नाम अभियान एक जन आंदोलन है और लोग पेड़ लगाकर अपनी माँ और धरती माँ के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए इसमें भाग ले रहे हैं। पेड़ लगाने से सरकार द्वारा शुरू किए गए मिशन लाइफ जो पर्यावरण के प्रति जागरूक जीवन शैली का एक जन आंदोलन है, के उद्देश्य की पूर्ति भी होती है। कृषि में, पेड़ लगाना टिकाऊ खेती को प्राप्त करने के लक्ष्य के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। पेड़ मिट्टी, पानी की गुणवत्ता में सुधार करके और जैव विविधता को बढ़ाकर कृषि उत्पादकता में सुधार करने में मदद करते हैं। पेड़ किसानों को लकड़ी और गैर.लकड़ी उत्पादों से अतिरिक्त आय का स्रोत भी प्रदान करते हैं। इस अभियान में भूमि क्षरण और मरूस्थलीकरण को रोकने और भूमि को हरा.भरा करने की अपार क्षमता है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Comment

Powered by myUpchar

Weather Forecast

DELHI WEATHER

पंचांग