RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
best news portal development company in india
best news portal development company in india

राष्ट्रीय खेल दिवस पर खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन

राजू तोले
सुकमा बस्तर के माटी समाचार , 30 अगस्त 2024/कलेक्टर हरिस.एस के मार्गदर्शन में खेल एवं युवा कल्याण विभाग छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार जिला मुख्यालय सुकमा में प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी 29 अगस्त, 2024 को मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन राष्ट्रीय खेल दिवस का आयोजन किया गया है। कार्याक्रम एकलव्य परिसर, सुकमा में श्री मनोज देव, पूर्व खिलाडी व गणमान्य ने मेजर ध्यानचंद के फोटो पर माल्यार्पण कर किया गया। आयोजन के अंतर्गत करीबन 320 स्कूली छात्र-छात्राओं ने एथलेटिक्स (100 मीर गोला फेक, लंबी कूद), बाली बाल, खो-खो, कबडडी का खेल आयोजित किया गया। श्री विरूपाक्ष पुराणिक प्रभारी जिला खेल अधिकारी ने बताया कि आयोजन बालक-बालिका दोनों वर्ग में किया गया। विजेता-उप विजेता खिलाड़ियो को पुरुस्कृत किया गया। कार्यक्रम के सफल बनाने के लिए प्राचार्य, एकलव्य परिसर, सुकमा, कमल कोषरिया, राजेश पी.टी. आई मुनेश शर्मा का विशेष योगदान रहा।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Comment

Powered by myUpchar

Weather Forecast

DELHI WEATHER

पंचांग