RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
RNI NO. CHHHIN /2021 /85302

कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव ने किया स्वास्थ्य केंद्र और कन्या आश्रम का किया औचक निरीक्षण

राजू तोले
सुकमा बस्तर के माटी समाचार, 20 सितंबर 2024/ कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव ने विगत दिवस को स्वास्थ्य केंद्र गादीरास एवं कन्या आश्रम शाला चिंगावरम का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आश्रम में रह रही बालिकाओं की सुविधाओं का जायजा लिया और उनकी शिक्षा, स्वास्थ, तथा रहन-सहन की व्यवस्थाओं पर जायजा लिया। कन्या आश्रम में कलेक्टर ध्रुव ने बालिकाओं से संवाद किया और उनकी दिनचर्या, पढ़ाई तथा अन्य सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि आश्रम में सभी बच्चियों को पौष्टिक आहार, उचित शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाएँ मुहैया कराई जाएं। कलेक्टर ने आश्रम के कर्मचारियों से कहा कि बालिकाओं के मानसिक और शारीरिक विकास के लिए विशेष ध्यान दिया जाए, ताकि वे सुरक्षित और सकारात्मक माहौल में अपना भविष्य संवार सकें।

कलेक्टर ने स्वास्थ्य केंद्र गादीरास का दौरा किया, जहां उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता, दवाओं की स्टॉक स्थिति, और साफ-सफाई की जांच की। उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र में आने वाले मरीजों से भी बातचीत की और उनकी समस्याओं को सुना। कलेक्टर ने स्वास्थ्य केंद्र में आवश्यक संसाधनों की कमी को दूर करने के निर्देश दिए और स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने पर जोर दिया। उन्होंने डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देशित किया कि वे नियमित रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन करें, ताकि दूर-दराज के लोगों तक भी स्वास्थ्य सेवाएँ पहुँच सकें। उन्होंने गर्भवती महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों की विशेष देखभाल करने के लिए भी आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Comment

Weather Forecast

DELHI WEATHER

पंचांग

error: Content is protected !!