RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
best news portal development company in india
best news portal development company in india

पुलिस नक्सली के बीच हुई मुठभेड़,2 नक्सलियों की हुई मौत सर्चिंग के दौरान दैनिक उपयोगी समान सहित अन्य समान किया बरामद

राजू तोले

सुकमा बस्तर के माटी समाचार जिला सुकमा के थाना चिंतलनार क्षेत्रान्तर्गत माओवादियों के कोर जोन चिंतावागू नदी में किनारे सुरक्षा बलों का पीएलजीएल बटालियन एवं जगरगुण्डा एरिया कमेटी के नक्सलियों के साथ मुठभेड़ हुई दिनांक 23.09.2024 को सुरक्षा बलों की संयुक्त पार्टी ग्राम करकनगुड़ा व आस-पास क्षेत्र की ओर नक्सल विरोधी अभियान हेतु रवाना हुए थे कि अभियान के दौरान नक्सलियों के जगरगुण्डा एरिया कमेटी व पीएलजीएल बटालियन सदस्यों से चिंतावागू नदी के किनारे रात्रि से सुबह तक रूक-रूक कर मुठभेड़ हुई, जिसमें 02 नक्सलियों के मारे जाने की पुख्ता सूचना प्राप्त हुई है चिंतावागू नदी में पानी की अधिकता होने एवं नक्सलियों की ओर से लगातार फायंरिग होने के कारण नक्सली अपने साथियों के शव को ले जाने मे सफल हो गये मुठभेड़ स्थल से अस्थाई कैम्प को ध्वस्त कर भारी मात्रा में नक्सलियों के डम्प सामाग्रियों का किया गया बरामद मानसून दौरान एवं जटिल परिस्थितियों के बावजूद सुरक्षा बलों के द्वारा जवानों के बिना किसी क्षति के माओवादियों के कोर क्षेत्र में घुस कर चलाया गया सफल अभियान उपरोक्त कार्यवाही में जिला बल, डीआरजी, बस्तर फाईटर एवं 206 कोबरा वाहिनी, 241 वाहीनी सीआरपीएफ ‘‘बस्तर बटालियन ’’ की संयुक्त कार्यवाही जिला सुकमा में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में नक्सल उन्मूलन अभियान चलाया जा रहा है, इसी तारतम्य में पीएलजीएल बटालियन एवं जगरगुण्डा एरिया कमेटी के नक्सलियों की उपस्थिति की आसूचना पर दिनांक 23.09.2024 को थाना चिंतलनार क्षेत्रान्तर्गत जिलाबल, डीआरजी, बस्तर फाइटर्स, 206 वाहिनी कोबरा एवं 241 वाहिनी सीआरपीएफ ‘‘बस्तर बटालियन’’ की संयुक्त पार्टी विशेष नक्सल विरोधी अभियान हेतु ग्राम करकनगुड़ा, मरकागुड़ा, कुमोड़तोंग, मोरपल्ली, ताड़मेटला व आस-पास क्षेत्र की ओर रवाना हुए थे कि दिनांक 23-24.09.2024 के रात्रि लगभग 03ः00 बजे ग्राम करकनगुड़ा सर्चिंग के दौरान गोमगुड़ा चिंतावागू नदी किनारे जंगल-पहाड़ी में घात लगाकर बैठे नक्सलियों द्वारा सुरक्षा बलों को जान से मारने व हथियार लूटने के नीयत से अत्याधुनिक हथियार, स्नाईपर, बीजीएल एवं अन्य हथियारों से अंधाधुंध फायरिंग करने लगे सुरक्षाबलों द्वारा भी यथा-स्थान पोजिशन लेकर आत्मरक्षार्थ में जवाबी कार्यवाही मे फायरिंग किया गया। सुरक्षा बलों के जवाबी कार्यवाही से सुरक्षा बलों के बढ़ते दबाव व नक्सली अपने आपको घिरता हुआ देखकर जंगल-पहाड़ी का आड़ लेकर भाग गये। चिंतावागू नदी में पानी की अधिकता एवं नक्सलियों की ओर से लगातार हैवी फायरिंग करते हुए नक्सली मारे गये नक्सलियों के शव को लेकर भागने में सफल हो गये। मुठभेड़ रात्रि लगभग 03ः00 से दोपहर लगभग 12ः00 बजे तक रूक-रूक कर चला, मुठभेड़ समाप्ति पश्चात घटना स्थल व आस-पास एरिया की सर्चिंग करने पर नक्सलियों का अस्थाई कैम्प मिला जिसे सुरक्षाबलों द्वारा ध्वस्त किया गया एवं नक्सलियों द्वारा छूपाये (डम्प) पाईप बम, तीर बम, जिलेटिन रॉड, कोर्डेक्स वायर, त्रिपाल, नोट बुक व अन्य दैनिक उपयोगी सामाग्री बरामद किया गया सुरक्षा बलों के द्वारा मानसून दौरान एवं जटिल परिस्थियों का सामना करते हुए भी माओवादियों के कोर जोन चिंतावागू क्षेत्र में घुस कर सफल नक्सल विरोधी अभियान संचालित किया गया, जिसमें माओवादियों के बटालियन टीम को भारी नुकसान पहुंचाया गया है एवं सुरक्षा बल के सभी जवान सकुशल सुरक्षित है नक्सलियों के डम्प से बरामद सामाग्रियों का विवरण
01 पाईप बम 01 नग
02 जिलेटीन रॉड 23 नग
03 डेटोनेटर 32 नग
04 बीजीएल 08 नग
05 कार्टिज 06 नग
06 हेण्ड ग्रिनेड 01 नग
07 तीर बम 03 नग
08 कोडेक्स वायर गॉठ लगा हुआ 02 नग (01-01 मीटर वाला)
09 ईलेक्ट्रीक वायर 05 मीटर नग
10 बम पटाखा 02 नग
11 पिट्ठु बैग 02 नग
12 पोच 02 नग
13 त्रिपाल 04 नग
14 लकड़ी का स्पाईक 08 नग
15 एलीमीटर 04 नग
16 बैटरी सेल 04 नग
17 छर्रा 4.5 एम.एम 01 पैकेट
18 नक्सली वर्दी 01 जोड़ी
19 बैरट कैप 01 नग
20 बेल्ट 11 नग
21 रस्सी 25 मीटर
22 जिओ सीम कार्ड कवर 02 नग
23 कंबल 04 नग
24 पेन ड्राईव मय एडैप्टर 02 नग$ 01 नग
25 नक्सली चिट्टी
26 स्विच 04 नग
27 चार्जर 01 नग
28 दवाईयां –
29 अन्य दैनिक उपयोगी सामाग्री

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Comment

Powered by myUpchar

Weather Forecast

DELHI WEATHER

पंचांग