RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
best news portal development company in india
best news portal development company in india

पॉलिटेक्निक कॉलेज के छात्र छात्राओं को जनजाति समाज के गौरवशाली अतीत की जानकारी दी गई

सत्यानंद यादव

कोंडागांव बस्तर के माटी समाचार शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज कोण्डागांव में जनजाति समाज का गौरवशाली अतीत कार्यक्रम रखा गया था जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में जसकेतु उसेंडी उपस्थित रहे एवं मुख्य वक्ता के रूप में सामाजिक कार्यकर्ता रामनाथ कश्यप उपस्थित रहे कश्यप जी ने जनजाति समाज के बारे जानकारी देते हुए बताया हमारे जनजाति समाज में इतने महान योद्धा रहे है जिनका इतिहास आज तक किसी प्रकार के किताबो में नहीं बताया गया जिसके कारण इन योद्धाओं के गौरवशाली अतीत की जानकारी नहीं है कश्यप जी ने प्रथम क्रांतिकारी तिलका मांझी बिरसा मुंडा गुण्डाधुर जैसे महान योद्धाओं के बारे में छात्र छात्राओं को विस्तृत जानकारी दी एवं नव प्रवेशी छात्र छात्राओं को पेन डायरी भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की इस दौरान मुख्यरूप से मुरिया समाज के जिलाध्यक्ष धनीराम सोरी, संस्था के प्राचार्य अश्विनी खैरवार,बलिराम नेताम,वर्मा सर,समस्त छात्र छात्राएं शिक्षकगण उपस्थित रहे।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Comment

Powered by myUpchar

Weather Forecast

DELHI WEATHER

पंचांग