RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
best news portal development company in india
best news portal development company in india

फसलों में कीटों के जैविक नियंत्रण पर प्रशिक्षण एवं सामग्री वितरण का कार्यक्रम

राजू तोले

सुकमा बस्तर के माटी समाचार, 05 अक्टुबर 2024/ कृषि विज्ञान केन्द्र सुकमा (मुरतोण्डा) में कृषि विज्ञान केंद्र, सुकमा में भा.कृ. अनु.प. राष्ट्रीय कृषि कीट संसाधन ब्यूरो, बैंगलोर द्वारा प्रदत्त आदिवासी उप परियोजना अंतर्गत जैविक खेती एवं जागरूकता के लिए प्रशिक्षण एवं सामग्री वितरण का कार्यक्रम रखा गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम शुभारंभ अतिथियों के स्वागत के साथ हुआ। प्रशिक्षण में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर, कृषि कीट विज्ञान विभाग से डॉ. योगेश कुमार मेश्राम, प्रमुख अन्वेषक, ए.सी.आई.आर.पी. जैविक नियंत्रण प्रयोगशला ने कृषकों को खेती में जैव उत्पादों का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया, डॉ. बी.पी. कतलम, प्रमुख वैज्ञानिक ने कृषक मित्र कीटों के सरंक्षण की बात बताई एवं डॉ. विकास सिंग ने रसायन मुक्त खेती करने की बात बताई। डॉ. प्रताप सिंह राठिया प्रभारी एवं प्रमुख आलू अनुसंधान केन्द्र मैनपाट ने आलू की उन्नत खेती के विषय में बताया। कार्यक्रम में उपस्थित कृषि विज्ञान केन्द्र, सुकमा से श्री राजेंद्र प्रसाद कश्यप, विषय वस्तु विशेषज्ञ, पादप रोग, डॉ. परमानंद साहू विषय वस्तु विशेषज्ञ, कृषि मशीनरी एवं डॉ. संजय सिंग राठौर, कार्यक्रम सहायक, मछली पालन ने कृषकों को जैविक खेती करने हेतु प्रेरित किए। इस कार्यक्रम में कृषकों को नेपसेक स्प्रेयरइस, फसलों में जैविक नियंत्रण हेतु फेरोमेन ट्रैप व मित्र कीट व सब्जियों की नर्सरी का वितरण किया गया। प्रशिक्षण में जिले के कृषक मित्र के साथ साथ छिंदगढ़ व सुकमा विकासखण्ड के 65-70 कृषक गण प्रशिक्षण कार्यक्रम में उपस्थित हुऐ।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Comment

Powered by myUpchar

Weather Forecast

DELHI WEATHER

पंचांग