RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
best news portal development company in india
best news portal development company in india

पूर्व विधायक ने शव को कांधा दिया, गंभीर पीड़ितों का हाल जाना- उल्टी -दस्त से मृत एक महिला के अंतिम संस्कार में हुए शामिल

राजू तोले

जगदलपुर बस्तर के माटी समाचार पूर्व विधायक रेखचंद जैन शनिवार को जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के मुंडागढ़, उसके आश्रित पारा कासरीरास, कोलेंग गए, जहां पिछले कुछ दिनों से उल्टी- दस्त के प्रकोप से ग्रामीण जूझ रहे हैं। इन वन ग्रामों में इस बीमारी के प्रकोप का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि यहां एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो चुकी है। शनिवार को मृत महिला देवली के अंतिम संस्कार में शामिल हुए जैन ने शव को कांधा भी दिया। उन्होने निकटतम रिश्तेदारों व शोकाकुल परिजनों को ढाँढ़स भी बंधाया। इसके बाद जैन कोलेंग अस्पताल में भर्ती छिन्दगुर के पीड़ितों का हालचाल जाना। उन्होने डाक्टरों व उनके स्टाफ से भी चर्चा की और मरीजों के उपचार की जानकारी ली।
जैन के साथ शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य, हेमू उपाध्याय, परमजीत सिंह जसवाल,नीलाम कश्यप ,विजेंद्र सिंह ,अल्ताफ़ उल्ला ख़ान ,शादाब ख़ान पूर्व उप सरपंच मानूराम नाग व अन्य थे।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Comment

Weather Forecast

DELHI WEATHER

पंचांग