RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
RNI NO. CHHHIN /2021 /85302
best news portal development company in india
best news portal development company in india

विधायक ने आवास निर्माण कार्य में तेजी लाने की हितग्राहियों से की अपील

सत्यानंद यादव

कोंडागांव बस्तर के माटी समाचार 19 अक्टूबर 2024/ प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत कोंडागांव में चल रहे आवास निर्माण कार्यों में धीमी गति को देखते हुए बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं कोण्डागांव विधायक सुश्री लता उसेण्डी ने हितग्राहियों से मुलाकात कर उन्हें जल्द से जल्द निर्माण कार्य पूरा करने के लिए प्रेरित किया। मानसून समाप्त हो जाने के बाद भी निर्माण कार्य में अपेक्षित तेजी न आने पर चिंता जताते हुए विधायक ने सभी लाभार्थियों से आग्रह किया कि वे अपने आवासों का निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण करें, ताकि वे जल्द से जल्द नए घरों में रह सकें।


विधायक सुश्री लता उसेंडी ने हितग्राहियों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “सबके लिए आवास” के विजन को याद दिलाया, उन्होंने कहा कि यह योजना गरीबों और जरूरतमंदों के जीवन को बेहतर बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है, और इसके तहत जो लाभ मिला है, उसे समय पर पूर्ण करना सभी की जिम्मेदारी है।
अभी तक कई घरों का निर्माण फाउंडेशन लेवल, लिंटल लेवल और रूफ लेवल तक पहुँच चुका है। विधायक ने सभी हितग्राहियों से दिसंबर तक निर्माण कार्य पूरा करने की अपील की है, ताकि सरकार के उद्देश्यों के अनुरूप जल्द ही इन आवासों का उपयोग शुरू हो सके और स्वयं का पक्के मकान का सपना पूरा हो सके।
सुश्री उसेंडी ने यह भी कहा कि यदि निर्माण कार्य में किसी प्रकार की समस्या आ रही है, तो वे मुझसे और अधिकारियों से संपर्क करें, ताकि कोई भी तकनीकी या अन्य अड़चन का शीघ्र हल किया जा सके। प्रधानमंत्री मोदी की इस योजना का उद्देश्य गरीबों के जीवन में स्थायित्व और सुरक्षा लाना है, और इसे पूरा करने के लिए सभी को सामूहिक प्रयास करने की जरुरत है।

इस अवसर पर नगर पालिका उपाध्यक्ष जकसेतू उसेंडी, दीपेश अरोरा, नगर पालिका के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Comment

Powered by myUpchar

Weather Forecast

DELHI WEATHER

पंचांग